By Jyoti Sohi
Published Jan 08, 2025

Healthshots

विटामिन डी की कमी दूर करनी है तो इन 5 चीजों को रखें याद 

विटामिन डी की गिनती फैट सॉल्यूबल विटामिन में की जाती है। इससे न केवल हड्डियों की मज़बूती बढ़ती है बल्कि कैल्शियम एबजॉर्बशन में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से डिप्रेशन, डायबिटीज़ और कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए इसकी नियमित मात्रा को बनाए रखना आवश्यक है। 

Image Credits: Adobe Stock

घी और हेल्दी ऑयल को करें आहार में शामिल

Image Credits: Adobe Stock

घी के सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन डी की प्राप्ति होती है। इससे न केवल डाइजेशन बूस्ट होता है। साथ ही ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, विटामिन डी एक फैट सॉल्यूबल पोषक तत्व है, जो शरीर में घी और तेल के अवशोषण में मदद करता हैं।

Image Credits: Adobe Stock

आहार में फोर्टिफाइड अनाज और दूध शामिल करें

Image Credits: Adobe Stock

नियमित रूप से मील्स में फोर्टिफाइड अनाज और दूध शामिल करने से विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आहार में गाय का दूध, सोया, बादाम और संतरे का रस शामिल करें। इसके अलावा दही और टोफू का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। 

Image Credits: Adobe Stock

धूप अवश्य लें

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन कहा जाता है। दरअसल, जब त्वचा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है तो शरीर को इसकी प्राप्ति होती है। सुबह की सीधी धूप में कुछ समय बिताने से शरीर को विटामिन डी को बनाने करने में मदद मिलती है।

Image Credits: Adobe Stock

नियमित जांच करवाना भी है जरूरी

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर से मिलकर नियमित चेकअप करवाएं। इससे शरीर में विटामिन डी की मात्रा का आंकलन करने और उसके अनुसार उपचार मिलने में मदद मिलती हैं। साथ ही उम्र के अनुसार इसकी मात्रा की जानकारी भी प्राप्त होती है। 

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन करें

Image Credits: Adobe Stock

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आहार में सप्लीमेंट्स को शामिल करें। इससे शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फासफोरस के एबजॉर्बशन को बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर हेलदी रहता है। साथ ही हड्डियों की मज़बूती बढ़ती है। 

Image Credits: Adobe Stock