लंबे समय तक संतुष्ट रखती हैं ये 5 साउथ इंडियन डिश, वेट लॉस डाइट में जरूर करें शामिल
ज्यादातर साउथ इंडियन डिशेज बेहद हेल्दी होती हैं, यदि आप इन्हें सही तरीके से तैयार करें, तो यह आपकी सेहत के लिए कई रुपों में फायदेमंद हो सकती हैं। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो कई ऐसे साउथ इंडियन ऑप्शंस हैं, जो आपके वेट लॉस को आसान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, वेट लॉस डाइट में किन साउथ इंडियन डिशेज को शामिल करना है।
Image Credits : Adobe Stock
वेजिटेबल उपमा (vegetable upma)
Image Credits : Adobe Stock
उपमा को सूजी और अन्य स्वादिष्ट एवं हेल्दी सब्जियों के कांबिनेशन से तैयार किया जाता है। इनमें गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शामिल की जाती हैं। जिनमें कई खास पोषक तत्व होते हैं। इस डिश में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, साथ ही साथ इसमें कैलरी भी सीमित होती है। इस प्रकार यह वेट लॉस में आपकी मदद करता है।
Image Credits : Adobe Stock
सांभर (sambar)
Image Credits : Adobe Stock
दाल में मसाले और सब्जियों को ऐड करके सांभर तैयार किया जाता है, जिससे हर तरह की साउथ इंडियन डिश के साथ कंबाइन करते हैं। सांभर में बहुत कम कैलोरी होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही साथ दाल शरीर को पर्याप्त प्रोटीन प्रदान करती है। सांभर में ड्रमस्टिक, गाजर, बींस और कद्दू जैसी पौष्टिक सब्जियां होती हैं, जो इसे वेट लॉस के लिए खास बनाती हैं।
Image Credits : Adobe Stock
रवा इडली (rava idli)
Image Credits : Adobe Stock
रवा इडली को सूजी में सब्जियां ऐड करके तैयार किया जाता है। इसके बैटर को बनाने में दही का इस्तेमाल होता है, जो प्रोबायोटिक का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा रवा इडली में प्रोटीन और फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है। वहीं कैलोरी और फैट में कम होने के साथ इन्हे वेट लॉस डायट में ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है।
Image Credits : Adobe Stock
रसम (rasam)
Image Credits : Adobe Stock
रसम एक टैंगी और स्पाइसी साउथ इंडियन फूड है, जिसे इमली, टमाटर और अन्य मसालों को ऐड करके तैयार किया जाता है। इसमें बेहद कम मात्रा में कैलरी होती है, और यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये फैक्टर्स इसे वेट लॉस डाइट का एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक विकल्प बनाते हैं।
Image Credits : Adobe Stock
रागी डोसा (ragi dosa)
Image Credits : Adobe Stock
डोसा एक कंफर्ट फूड है और ज्यादातर लोगों को यह पसंद होता है। आप इसे रागी के आटे से भी तैयार कर सकती हैं। फाइबर से भरपूर रागी की ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होती है। यह वेट मैनेजमेंट के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी रेगुलेट करता है। वहीं इसे घर पर तैयार करना बेहद आसान है। इसे ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें।
Image Credits : Adobe Stock
वेट लॉस करना है तो ब्लैक कॉफी से करें शुरुआत, जानें इसे डाइट में शामिल करने का सही समय और तरीका