Healthshots

By Isha Gupta

Published  Jan 17, 2023

आपकी ये 5 आदतें इम्युनिटी कमजोर कर आपको बार-बार बीमार करती हैं

विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी आदतों का  सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आदतें इम्यूनिटी कमजोर होने का कारण भी बन सकती है। यहां जानिए ऐसी 5 आदतें जो आपके बार-बार बीमार होने का कारण भी बन सकती है।

Image Credits : Shutterstock

पर्याप्त नींद नहीं लेना

Image Credits : Shutterstock

नींद लेने से आपके शरीर को रिचार्ज और हील होने में मदद मिलती है। वही पर्याप्त नींद नहीं लेना आपको अंदर से कमजोर बनाकर मोटापा, डायबीटीज और हाईपरटेंशन का कारण बन सकता है। इसलिए 7 से 8 घण्टे की नींद लेने की आदत जरूर बनाए।

Image Credits : Shutterstock

अत्यधिक तनाव लेना

Image Credits : Shutterstock

तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुचा सकता है। अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो इससे शरीर की बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। जिससे आपको बार बार बीमार होने का खतरा बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock

जंक फूड की आदत

Image Credits : Shutterstock

आजके फूड ट्रेंड के चलते जंक फूड का लोड बढ़ता जा रहा है। आहार विशेषज्ञों का मानना है कि जंक फूड का रोज सेवन इम्यूनिटी को कमजोर बनाकर बीमारियां के बढ़ने कारण बन सकता है। इससे आपको वजन बढ़ने, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।

Image Credits : Shutterstock

स्मोकिंग और अल्कोहल

Image Credits : Shutterstock

स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन इम्यून बूस्टिंग न्यूट्रिएंट्स के कम होने का कारण बनती है। साथ ही इससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहद नुकसान होता है। लंबे समय तक यह आदत कैंसर और लीवर डेमेज होने का कारण बन सकती है।

Image Credits : Shutterstock

पर्याप्त धूप न लेना

Image Credits : Shutterstock

अधिकतर लोग टैनिंग के डर से सूर्य की रोशनी अवॉइड करते हैं। यह आदत शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के साथ शरीर के नेचुरल प्रोसेस को भी नुकसान देती है। जो इम्यून सिस्टम कमजोर करके बीमार होने का कारण बन सकती है।

Image Credits : Shutterstock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज  के लिए