Healthshots

By Anjali Kumari

Published April 26, 2023

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ये 8 फूड्स डायबिटीज कंट्रोल करने में हो सकते हैं मददगार

ज्यादातर लोगों को खाद्य पदार्थों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के बारे में हमें पता नहीं होता। जिसका खामियाजा उन्हें डायबिटीज के रूप में भुगतना पड़ता है। अगर आप ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इन लो जीआई वाले फूड्स को जरूर ट्राई करें।

Image Credits : Adobestock

संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस प्रकार यह इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति बेफिक्र होकर संतरे का सेवन कर सकते हैं।

Image Credits : Adobestock

संतरा (orange) – GI 40

ओटमील का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है और यह फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित हैं तो इसका सेवन उनके लिए फायदेमंद रहेगा।

Image Credits : Adobestock

ओट्स (oats) – GI 55

राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है। यह प्रोटीन, पोटैशियम और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। वहीं इसमें फैट की सिमित मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में डायबिटीज में इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Image Credits : Adobestock

राजमा (kidney beans) – GI 24

अंगूर फाइबर और विटामिन B6 का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिमित होता है। डायबिटीज के मरीज अंगूर की एक सीमित मात्रा में ले सकते हैं। इसका सेवन ब्रेन फंक्शन और मूड को इम्प्रूव करता है।

Image Credits : Adobestock

अंगूर (grapes) – GI 53

फाइबर युक्त स्ट्राबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य होता है। यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रौबरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

Image Credits : Adobestock

स्ट्रॉबेरी (strawberry) – GI 41

अंडे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स न के सामान्य होता है। इस प्रकार यह ब्लड ग्लूकोस लेवल को प्रभावित नहीं करता। अंडे का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और आपके कैलरी इनटेक को कम कर देता है। जो ग्लाइसेमिक कंट्रोल को इंप्रूव करते हुए डायबिटीज की स्थिति में फायदेमंद हो सकते हैं।

Image Credits : Adobestock

अंडा (egg) – GI 0

यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्राउन राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। वहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, जो डाइजेशन को स्लो कर देता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है।

Image Credits : Adobestock

ब्राउन राइस (brown rice) – GI 50

देसी छाछ या बटरमिल्क का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसीलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक आइडियल ड्रिंक माना गया है। डायबिटीज में इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है।

Image Credits : Adobestock

छाछ (buttermilk) – GI 35

इन 3 स्थितियों में आपको देना चाहिए कोलेजन पर ध्यान, जानिए आप इसे कैसे बढ़ा सकती हैं

Image Credits : Adobestock