Healthshots

By Anjali Kumari 

Published July 16, 2024 

Hyperpigmentation home remedies : ये 8 घरेलू सामग्रियां दिला सकती हैं आपको हाइपरपिगमेंटेशन से छुटकारा

सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव, वातावरण में बढ़ता प्रदूषण, तरह-तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल चेहरे की त्वचा के कुछ हिस्सों को अधिक डार्क बना देता है, जिसे आमतौर पर हाइपरपिगमेंटेशन कहते हैं। पिगमेंटेशन के कारण त्वचा पर रेडनेस और छोटे-छोटे काले धब्बे आ जाते हैं। ऐसे में महिलाएं बेहद परेशान रहती हैं। यदि आप भी पिगमेंटेशन की शिकार हैं, तो ट्राई करें ये 8 नेचुरल रेमेडीज।

Image Credits : Adobe Stock

जायफल झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार होता है। साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव को कम कर देता है और हार्मोन चेंजेज से होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर होने वाले काले धब्बे और झाइयों जैसी समस्याओं को दूर रखता है। जायफल पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर अपनी त्वचा के प्रभावित एरिया पर अप्लाई करें।

Image Credits : Adobe Stock

जायफल (Nutmeg)

एलोसीन एलोवेरा में मौजूद एक एक्टिव कम्पोनेंट है और इसमें मेलेनिन उत्पादन और त्वचा के हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकने की क्षमता होती है। इसके लाभकारी प्रभाव प्राप्त करने के लिए, आप फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित एरिया पर अप्लाई कर सकती हैं। वहीं आप अपने होममेड फेस मास्क में भी एलोवेरा जेल मिला सकती हैं।

Image Credits : Adobe Stock

एलोवेरा (Aloevera)

ग्रीन टी को इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। ग्रीन टी पिगमेंटेशन को हल्का करने वाले प्रभाव पैदा करती है और हाइपरपिग्मेंटेशन प्रबंधन में मदद करती है। इतना ही नहीं यह सूरज के हानिकारक प्रभाव से होने वाली समस्यायों के खतरे को कम कर देती है। ग्रीन टी फेस को टोनर, फेस मास्क आदि के रूप में प्रभावित एरिया पर अप्लाई कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe Stock

ग्रीन टी (Green tea)

सोयाबीन एक्ने के कारण होने वाले पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन में सहायक होता है। यह फोटोडैमेज (यूवी विकिरण के कारण त्वचा की बनावट में परिवर्तन), चेहरे की हाइपर मेलानोसिस (चेहरे की त्वचा की रंजकता में बदलाव) और मेलास्मा में भी प्रभावी रूप से कार्य करता है। आप अपने आहार में इसे शामिल कर सकती हैं, इसके अलावा सोया मिल्क को टॉपिकली अपनी त्वचा पर अप्लाई करें, यह एक अच्छा विकल्प है।

Image Credits : Adobe Stock

सोया (soy)

चावल के पानी के जेल और क्रीम फॉर्मूलेशन में पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट को हल्का करने वाले प्रभाव होते हैं। चावल के पानी का इस्तेमाल हाइपरपिग्मेंटेशन से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। आप इसे टोनर की तरह या इसे फेस पैक में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe Stock

चावल का पानी (Rice Water)

यह एक बेहद प्रभावी घरेलू उपचार है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड त्वचा के बदले रंगत में सुधार करता है। थोड़ी मात्रा में हल्दी, शहद और ग्रीक दही को एक साथ मिला लें और इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट तक लगाए रखें और फिर इसे सामान्य पानी से साफ़ कर लें।

Image Credits : Adobe Stock

हल्दी (Turmeric)

पिगमेंटेशन को हल्का करने में अनार बेहद प्रभावी रूप से कार्य करता है। आप इसे एक्सफ़ोलीएटिंग मास्क के रूप में उपयोग कर सकती हैं। इनके दानों को मैश कार लें, फिर त्वचा पर इससे स्क्रब करें। आप अनार के तेल का भी उपयोग कर सकती हैं। आपको इसके तेल को क्लींजिंग और टोनिंग के बाद लेकिन मॉइस्चराइज़र से पहले अप्लाई करना चाहिए।

Image Credits : Adobe Stock

अनार (Pomegranate)

ब्लैक टी डार्क स्पॉट्स को कम करती है और स्किन टोन को एक सामान्य रखने में मदद करती है। साथ ही साथ इसका इस्तेमाल पिगमेंटेशन हो हल्का करने में भी कारगर होता है। यदि आपकी फोरहेड डार्क है या पिगमेंटेड है, तो आप इसे कॉटन की मदद से अपने प्रभावित एरिया पर रोजाना अप्लाई करें।

Image Credits : Adobe Stock

ब्लैक टी (Black tea)

हेयर फॉल से लेकर डैमेज और डल हेयर तक, यहां हैं आपके सभी हेयर प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन

Image Credits : Adobe Stock