Healthshots

By Sandhya Singh

Published March 29, 2024

शराब ही नहीं, ये 5 तरह के खाद्य पदार्थ भी कर सकते हैं आपके लिवर को खराब

लिवर आपके शरीर का वह महत्वपूर्ण आंतरिक अंग है, जो पूरे शरीर के लिए ईंधन तैयार करता है। मगर जब आप अपने खानपान के मामले में लापरवाह हो जाते हैं, तो यह धीरे-धीरे बीमार होने लगता है। जिसका असर आपकी पूरी सेहत पर नजर आता है। यहां हम उन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको तो पसंद हैं पर आपके लिवर को नहीं।

Image Credits : Shutterstock

क्यों जरूरी है लिवर का ध्यान रखना

Image Credits : Pixabay

लिवर आपके  मेटाबॉलिज्म, डिटॉक्सिफिकेशन और पोषण को स्टोर करता है। ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि शराब लिवर को नुकसान पहुंचाती है। पर सिर्फ शराब ही नहीं, और भी बहुत सारे फूड्स हैं जो लिवर डैमेज का कारण बन सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

शुगर वाले सोडा और ड्रिंक

Image Credits : Pixabay

सोडा और एनर्जी ड्रिंक जैसे शुगर वाले ड्रिंक में फ्रुक्टोज अधिक होता है। यह चीनी का ही एक रूप है। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने पर नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर रोग का कारण बन सकता है। ज्यादा फ्रुक्टोज के सेवन से चीनी वसा में परिवर्तित हो जाती है, जो बाद में लिवर में जमा हो जाती है। जिससे लिवर को नुकसान होता है।

Image Credits : Shutterstock

बाहर का डीप फ्राइड पैक्ड खाना

Image Credits : Pixabay

स्नैक्स और चिप्स से लेकर फास्ट फूड आइटम तक कई प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, ट्रांस फैट, रिफाइंड शुगर और अत्यधिक नमक से भरे होते हैं। ऐसी सामग्रियों का सेवन वजन बढ़ने का कारण हो सकता है और इंसुलिन को असंतुलित कर सकता है। ये दोनों ही लिवर के लिए समस्या बढ़ा देते हैं।

Image Credits : Shutterstock

प्रोसेस्ड लाल मांस का सेवन

Image Credits : Pixabay

लाल और प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड मांस में अक्सर प्रीजर्वेटिव होते हैं। जो इन्हें लंबे समय तक स्टोर करने में मदद करते हैं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। लाल मांस में सैट्युरेटिड फैट होता है, जो आपके लिवर की सूजन बढ़ा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

खराब क्वालिटी वाला खाना पकाने का तेल

Image Credits : Pixabay

जरूरत से ज्यादा तेल का खाना यूं भी स्वासथ्य के लिए खराब होता है। मगर जब इसी तरह का खाना हम बाहर से मंगवा कर खाते हैं, तो अपनी सेहत के लिए डबल रिस्क खड़ा कर देते हैं। रेस्तरां में खराब क्वालिटी का तेल यूज किया जाता है। बार-बार गर्म करने के कारण यह टॉक्सिक हो जाता है। ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर खाना पकाने वाले तेलों का अत्यधिक उपयोग लिवर में सूजन बढ़ाता है।

Image Credits : Shutterstock

फ्रेंच फ्राइज और बर्गर

Image Credits : Pixabay

सैट्युरेटिड फैट की बहुत अधिक मात्रा पचाने में काफी मुश्किल होती है। इसे प्रोसेस करने में लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, वेफर्स जैसे खाद्य पदार्थ लिवर के लिए अच्छे नहीं हैं। सैट्युरेटिड फैट फैटी लिवर का कारण बन सकता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

Image Credits : Shutterstock