Healthshots

By Isha Gupta

Published Feb 22, 2023

ब्रेकअप पेन को भुलाकर आगे बढ़ने में मदद करेंगी ये 5 टिप्स

ब्रेकअप एक ऐसी स्थति है, जब दो लोग अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला करते हैं। पर ये किसी एक के लिए ज्यादा दर्दनाक स्थिति हो सकती है। जानिए इस समस्या से कैसे बाहर आना है।

Image Credits : Pixabay

अपने एक्स से सारी उम्मीदें खत्म करें

Image Credits : Pixabay

ब्रेकअप आपको सिर्फ तभी तक परेशान करेगा जब तक आप अतीत से सारी उम्मीदें खत्म नहीं कर लेती। जैसे कि शायद उनका फोन या मेसेज आ जाए या उन्हें उनकी गलती का अहसास हो जाए। क्योंकि ये उम्मीदें कही न कही आपको उनकी याद दिलाती रहेगी।

Image Credits : Pixabay

अपनी रुचि के कार्यो पर ध्यान दें

Image Credits : Pixabay

ब्रेकअप पेन को भुलाने का सबसे बेहतरीन तरीका है अपनी रुचि के कार्यो पर ध्यान लगाना। क्योंकि अपनी रुचि के कार्य करने से आपको ज्यादा खुशी मिलेगी। साथ ही आप इस समस्या से जल्द बाहर आ पाएंगी।

Image Credits : Pixabay

छोटे छोटे लक्ष्य तय करें

Image Credits : Pixabay

ब्रेकअप से बाहर आने के लिए अक्सर लोग अपने लिए हार्ड टास्क तय करना शुरू कर देते हैं। जो उन्हें और भी ज्यादा परेशान कर सकता है। इसलिए ब्रेकअप हीलिंग के दौरान छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने चाहिए। जो मेंटल हेल्थ के साथ इमोशनल हेल्थ के लिए भी बेहतर हो।

Image Credits : Pixabay

जल्द दूसरे रिश्तें में न आएं

Image Credits : Pixabay

कई लोग अपने एक्स को भुलाने के लिए जल्द नए रिश्तें में आ जाते हैं। लेकिन ये चीज़े पास्ट मेमोरी और ट्रस्ट इशूज के बीच परेशानी खड़ी कर देती है। इसलिए नए रिश्ते की शुरूआत करने से पहले अपने अतीत को अपनी लाइफ से पूरी तरह डिलीट जरूर कर दें।

Image Credits : Pixabay

सकारात्मक लोगों के आस पास रहें

Image Credits : Pixabay

ब्रेकअप हीलिंग के दौरान आपको अपने करीबियों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। क्योंकि इससे आपको समस्या से जल्द बाहर आने में मदद मिलेगी। साथ ही अपनों के करीब रहने से आपको अकेलेपन का अहसास भी नहीं होगा।

Image Credits : Pixabay

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड