Healthshots

By Kartikey Hastinapuri

Published Oct 31, 2023

World Vegan Day : ये 10 वीगन फूड हैं एनिमल बेस्ड फूड से भी हैं ज्यादा फायदेमंद

हेल्दी डाइट सेहतमंद रहने की पहली जरूरत है। आहार विशेषज्ञ तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। इनमें प्लांट बेस्ड फूड्स हर डाइट का हिस्सा होने चाहिए। प्लांट बेस्ड फूड्स यानी वीगन फूड्स न केवल पौष्टिक होते हैं, बल्कि ये हानिरहित भी होते हैं। वर्ल्ड वीगन डे पर जानिए कुछ ऐसे वीगन फूड्स के बारे में जो 'एनिमल बेस्ड फूड्स' से अधिक फायदेमंद है।

Image Credits: AdobeStock

वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए सोया मिल्क एक बेहतर विकल्प है। सोया मिल्क प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, और अन्य पौष्टिक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह आपके शरीर की पोषण की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है

Image Credits: AdobeStock

सोया मिल्क (Soy Milk)

दाल एक महत्वपूर्ण वीगन प्रोटीन स्रोत होती है। प्रोटीन आपके शरीर की मांसपेशियों को निर्माण और नैतिक बनाने में मदद करता है। साथ ही दालों में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे पाचन सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

Image Credits: AdobeStock

दालें (Pulses)

वीगन फूड टाइप में ओट्स को भी सम्मिलित किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। ओट्स फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और विटामिन्स का अच्छा स्रोत होते हैं, जो एक स्वस्थ और पौष्टिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Image Credits: AdobeStock

ओट्स (Oats)

मक्का एक स्वस्थ और पौष्टिक वीगन आहार होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मक्का कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत होता है, जिससे आपको ऊर्जा मिलती है और इससे शारीरिक क्षमता बढ़ती है।

Image Credits: AdobeStock

मक्का (Corn)

बादाम अपने पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। बादाम आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें विटामिन (जैसे विटामिन ई और बी विटामिन), मैग्नीशियम , कैल्शियम और फाइबर भी शामिल हैं।

Image Credits: AdobeStock

बादाम (Almond)

जैतून का तेल (Olive oil) एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक तेल है, और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स का अच्छा स्रोत होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

Image Credits: AdobeStock

जैतून का तेल (Olive oil)

स्वाभाविक तौर पर फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वीगन डाइट में मौजूद फल तमाम तरह के पौष्टिक तत्वों से भरे होते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे कई स्वास्थ्यवर्ध पोषक तत्व मौजूद होते है।

Image Credits: AdobeStock

फल (Fruits)

सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, और इन्हें आपके आहार में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। सब्जियां पौष्टिक तत्वों जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं।

Image Credits: AdobeStock

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग की संभावना को कम करने में मदद करते हैं।

Image Credits: AdobeStock

चिया सीड्स (Chia Seeds)

फलियां पौष्टिकता का अच्छा स्रोत होती हैं और वेजेटेरियन या वेगन हैं और यह अच्छी मात्रा में फाइबर प्रदान करती हैं, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है, कब्ज से राहत दिलाता है, और उचित पोषण प्रदान करती हैं।

Image Credits: AdobeStock

फलियां (Beans)

World Vegan Day: ओबेसिटी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्राेल कर सकती है वीगन डाइट

Image Credits: AdobeStock