Healthshots

By Isha Gupta

Published Mar 7, 2023

होली पर रहें हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक इन 5 हेल्दी ठंडाई रेसिपीज के साथ

होली पर बरसों बरस से ठंडाई बनाने की परंपरा रही है। असल में ठंडाई बदलते मौसम के साथ आपके शरीर को हाइड्रेटेड करने का काम करती है। वहीं इसमें मौजूद मेवे और मिठास आपको देते हैं होली खेलने के लिए एनर्जी।

Image Credits :  Adobestock

एंटी एजिंग चिया सीड्स ठंडाई

Image Credits : Instagram

फिटनेस फ्रीक के लिए चिया सीड्स ठंडाई से बेहतर क्या ही होगा। ठंडे दूध में चिया सीड्स और ठंडाई मसाला मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। चिया सीड्स को पाचन बेहतर बनाने के साथ थकान और तनाव दूर करने में असरदार माना गया है।

Image Credits : Internet

पाचन दुरूस्त करेगी बेल की ठंडाई

Image Credits : Adobestock

होली पार्टी में एनर्जी ड्रिंक के यह परफेक्ट ऑप्शन है। बेल के फल और दूध के मिश्रण में ठंडाई मसाला मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। एसिडिटी, पाचन जुड़ी समस्याएं व कमजोरी और थकावट के लिए यह बेहतरीन ड्रिंक है।

Image Credits : Adobestock

डायबिटीज फ्रेंडली है पान ठंडाई

Image Credits : Adobestock

पान के पत्तों को ठंडाई के साथ मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। पान का सेवन मसूड़ों और दातों की समस्या खत्म करने और पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए फायदेमंद माना गया है। वहीं मिठास के लिए खजूर के इस्तेमाल से यह डायबिटीज में भी बेहतर होगा।

Image Credits : Adobestock

बीपी कंट्रोल करेगी केसर पिस्ता ठंडाई

Image Credits : Adobestock

केसर पिस्ता ठंडाई आपके होली मेन्यू में बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर और आखों के लिए केसर-पिस्ता सबसे ज्यादा फायदेमंद माने गए हैं। फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर यह ठंडाई आपका मूड भी रिलेक्स रखेंगी।

Image Credits : Adobestock

रिफ्रेश कर देगी गुलकंद ठंडाई

Image Credits : Instagram

ठंडाई में मिठास लाने के लिए ठंडाई के साथ गुलकंद को मिलाया जाता है। दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं में गुलकंद ठंडाई बेहतर ऑप्शन है। यह आपको पेट की समस्याओं से राहत देने और शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करेगी।

Image Credits : Instagram

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड