By Jyoti Sohi
Published Feb 25, 2025

Healthshots

सीताफल की ठंडाई है वेटलॉस में मददगार, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

मौसम में आने वाले बदलाव के चलते तेज़ धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पेय पदार्थ पीना चाहती हैं, तो सीताफल की ठंडाई एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका क्रीमी टैक्सचर ठंडाई के स्वाद को बढ़ा देता है। सबसे पहले जानते हैं सीताफल क्यों है खास और फिर ठंडाई बनाने की रेसिपी।

Image Credits: Adobe Stock

आंखों के लिए फायदेमंद

Image Credits: Adobe Stock

इससे शरीर को कैरोटीनॉयड की प्राप्ति होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन प्रदान करता है। इसे आहार में शामिल करने से मेक्यूलर डिजनरेशन का जोखिम कम हो जाता है और दृष्टि उचित बनी रहती है। ल्यूटिन का उच्च स्तर होने से कैटरैक्ट यानि आंखों में मोतियाबिंद का जोखिम कम हो जाता है।

Image Credits: Adobe Stock

पाचनतंत्र को करे मज़बूत

Image Credits: Adobe Stock

सॉलूयबल फाइबर से भरपूर शरीफा का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया का प्रभाव बढ़ने लगता है। साथ ही फर्मेटेशन से गुज़रकर शरीर में शॉर्ट चेन फैटी एसिड बनने लगती है। इसकी मदद से पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

वज़न को करे नियंत्रित

Image Credits: Adobe Stock

सीताफल यानि कस्टर्ड एप्पल में विटामिन ए, सी और बी6 की मात्रा पाई जाती हैं। इससे शरीर में पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स का स्तर बना रहता हैं। फाइबर से भरपूर शरीफा एक लो कैलोरी फूड है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, ताकि वेटगेन की समस्या को दूर किया जा सके।

Image Credits: Adobe Stock

हृदय रोगों से राहत

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोगों को दूर करने में मदद करता है। इससे रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है और आर्टरीज़ में बढ़ने वाले ब्लॉकेज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन बी 6 हृदय रोग से बचाता है। 

Image Credits: Adobe Stock

कैसे करें सीताफल ठंडाई तैयार

Image Credits: Adobe Stock

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चम्म्च से सीताफल का पल्प निकाल लें। उसके बाद उसे सीडलेस करके मैश करें। अब जार में डालकर सीताफल को ब्लैंड कर दें और उसमें दूध एड करें। इसमें आवश्यकतानुसार चीनी और दूध एड कर दें। साथ ही काजू और बादाम को एड कर दें। तैयार ठंडाई को पिसे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।  

Image Credits: Adobe Stock