By Jyoti Sohi
Published Jan 14, 2025
प्रोटीन की गिनती उन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में की जाती है, जिसकी शरीर को बेहद आवश्यकता होती है। इससे न केवल मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है बल्कि इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट किया जाता है। शरीर को मज़बूत बनाने के लिए लोग प्रचुर मात्रा में प्रोटीन इनटेक कर रहे हैं, जिससे शरीर में कई तरह के लक्षण नज़र आते है। जानते हैं वो 5 संकेत जो बताते हैं कि आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन।
वेटगेन की समस्या
वेट लॉस के लिए लोग आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा देते हैं। ऐसे में शरीर हेल्दी बनने लगता है, मगर वेटगेन का भी सामना करना पड़ता है। दरअसल, प्रोटीन की अधिकता शरीर में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। इसके अलावा शरीर में अमीनो एसिड की भी मात्रा बढ़ने लगती है।
थकान बढ़ने लगती है
प्रोटीन की मात्रा को डाइट में बढ़ाने से शरीर में अधिक थकान का सामना करना पड़ता है। इसका असर किडनी और लीवर के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। दिनभर थकान का सामना करने से शरीर में लचीलेपन की कमी बढ़ जाती है और उठने बैठने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
कब्ज की शिकायत
आहार में फाइबर की कमी और एनिमल बेस्ड प्रोटीन की अधिकता कब्ज का कारण बनने लगती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती है। इससे शरीर में ब्लोटिंग, पेट दर्द, कब्ज और अपच की शिकायत बढ़ने लगती है।
सांसों की दुर्गंध का बढ़ना
अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सांस से बदबू आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आहार में कार्ब्स की अधिकता बदबू का कारण साबित होती है। ऐसे में प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की मदद ली जा सकती है।
कैल्शियम के अवशोषण में कमी
प्रोटीन का सेवन कैल्शियम एबजॉर्बशन में कमी का कारण बनने लगता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों से जुड़ी परेशानियां दिनों दिन बढ़ने लगती हैं। ऐसे में प्रोटीन का सेवन करने के बावूजद भी हड्डियों में दर्द बना रहता है।
घुटनों में बढ़ रही है दर्द की समस्या, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा है कारगर, जानें इसके अन्य फायदे भी