Healthshots

By Isha Gupta

Published Mar 13, 2023

स्वादिष्ट और हेल्दी है गन्ने का रस, पर इन 5 स्थितियों में भूलकर भी न पिएं

गर्मियों का मौसम यानी गन्ने के रस का मौसम। चिलचिलाती गर्मी में जब आप डिहाइड्रेट होने लगते हैं, तब एक गिलास गन्ने का रस आपको सूकून और एनर्जी दोनों दे सकता है। हाई कैलारी और हाई एनर्जी ड्रिंक्स में इसका नाम सबसे आगे है। पर इसके यही गुण कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको कब नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस।

Image Credits : Pixabay

अगर वेट लॉस कर रहे हैं

Image Credits : Adobestock

विशेषज्ञों के मुताबिक 100 ग्राम गन्ने के रस से आपको करीब 270 कैलोरी मिल सकती है। जिससे इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपका वजन तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो इसका सेवन सोच-समझकर करें। इससे मोटापा बढ़ सकता है।

Image Credits : Adobestock

अगर आप खाली पेट हैं या पाचन कमजोर है

Image Credits : Adobestock

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें भी गन्ने के रस के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आप इसे खाली पेट या ज्यादा देर रखकर न पिएं। गन्ने के रस को अगर 20 मिनट से ज्यादा रखा जाए, तो यह ऑक्सिडाइज्ड होकर टॉक्सिन्स बनाने लगता है। जिससे पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है।

Image Credits : Adobestock

अगर जगह साफ-सुथरी नहीं है

Image Credits : Pixabay

गन्ने का रस पीने से पहले आपको उस जगह की साफ-सफाई के बारे में सुनिश्चित हो लेना चाहिए। गन्ने का रस निकालते वक्त मशीन को क्लीन करना बेहद जरूरी है। इस प्रोसेस के दैरान गन्ने में मौजूद पेस्टिसाइड और बैक्टीरिया गन्ने के साथ मिलकर जूस को नुकसानदायक बना देते हैं। इसके कारण आपको इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

Image Credits : Internet

अगर आपको डायबिटीज है

Image Credits : Adobestock

गन्ने के रस में बहुत ज्यादा शुगर होती है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको गन्ने के रस को पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद हाई ग्लूकोज आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है।

Image Credits : Adobestock

अगर खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं

Image Credits : Internet

विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने के रस में पोलीकोसानॉल मौजूद होती है। जो खून पतला करने का कारण बन सकता है। यह कंपाउंड ब्लड क्लोटिंग रोककर ब्लीडिंग बढ़ाने का कारण बन सकता है। साथ ही अगर आपकी दवाएं चल रही हैं, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।

Image Credits : Shutterstock