Healthshots
BySmita Singh
Published Aug 1, 2023
आयुर्वेद के अनुसार, प्रत्येक भोजन के बाद शतपावली यानी 100 कदम जरूर चलना चाहिए। शतपावली एक मराठी शब्द है। इसका अर्थ सौ कदम होता है। इससे मेटाबोलिज्म सक्रिय हो जाता है, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलने का प्रयास करें। खाना खाने के बाद टहलने से शरीर में पाचन संबंधी अच्छी आदतें विकसित होती हैं। पाचन रस का स्राव हो पाता है। भोजन आंत में अच्छी तरह आगे बढ़ पाता और पच पाता है।
हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम की वजह बन सकता है। इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 100 कदम चलने से ट्राइग्लिसराइड लेवल कम हो जाता है और हार्ट हेल्थ की सुरक्षा होती है।
खाने के बाद 100 कदम चलने से ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज खाना खाने के बाद 100 कदम जरूर चलें।
कैलोरी बर्न करना वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। यदि आप प्रतिदिन पर्याप्त व्यायाम नहीं कर पाती हैं, तो भोजन के बाद 100 कदम चलने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा कैलोरी जलाने के लिए आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट तक तेज चलना चाहिए।
शतपावली से शरीर में ट्राइग्लिसराइड स्तर प्रबंधित हो पाता है। बोवेल मूवमेंट सही हो पाता है। इससे गैस्ट्रिक की समस्या दूर होती है। एसिडिटी, ब्लोटिंग खत्म हो होती है।
रात का खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाने की आदत स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। खाने के बाद लॉन में या अपने घर में कुछ मिनट टहलने से मसल्स रिलैक्स होते हैं और अच्छी नींद आती है।
वाॅकिंग मूड को बेहतर बनाता है। इससे मस्तिष्क और शरीर में ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-एड्रेनल एक्सिस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह तनाव के लिए जिम्मेदार होता है।
वाकिंग से शरीर में ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ावा मिलता है। इससे पिम्पल्स, फुंसी और अन्य स्किन समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। यह एजिंग को भी धीमा कर देती है। समय के साथ स्किन चमकदार बनती है।