By Jyoti Sohi
Published Dec 16, 2024
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चुकंदर का सेवन सैलेड, जूस और कांजी के रूप में किया जाता है। इसे भूनकर खाने से शरीर को मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर की उच्च मात्रा में प्राप्ति होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने वाली भुनी चुकंदर से ऊर्जा मिलती है और पाचनतंत्र भी उचित बना रहता है। जानते हैं भुनी चुंकदर खाने से शरीर को मिलने वाले कई लाभ।
वेटलॉस में मददगार
आहार में भुनी चुकंदर को शामिल करने से फाइबर की प्राप्ति होती है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही बार बार खाने की क्रेविंग से भसी बचा जा सकता है, जिससे कैलोरी स्टोरेज से बचा जा सकता है। इसके लियमित सेवन से शरीर में पोषण की उच्च मात्रा बनी रहती है और वज़न कम करने में मदद मिलती है।
गट हेल्थ को बनाए मज़बूत
चुकंदर में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा गट हेल्थ को मज़बूत बनाने में मदद करती है। इससे आंत में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे माइक्रोबायोम स्वस्थ रहता है। चुकंदर को रोस्ट करने खाने से पाचनतंत्र उचित बना रहता है और इसमें मौजूद नाइट्रेट की मात्रा गट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करती है।
हृदय रोगों के खतरे को करे कम
इसके सेवन से शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ने लगता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। भुनी चुकंदर से ऑक्सीजन का स्तर उचित बना रहता है, जिससे चेस्ट टाइटनेस को दूर करने में भी मदद मिलती है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार चुकंदर में पाई जाने वाली नाइट्रेट की मात्रा ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करते हैंए जिससे ब्लडप्रेशर का स्तर नियंत्रित बना रहता है।
मौसमी संक्रमण से बचाए
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर को विटामिन सी, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम, कार्ब्स और फाइबर की प्राप्ति होती है। भुनी चुकंदर खाने से मौसम बदलने के साथ बढ़ने वाले संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज़ को करे नियंत्रित
इसमें पाई जाने वाली अल्फा लिपोइक एसिड की मात्रा डायबिटीज़ के रोगियों में ग्लूकोज के स्तर को कम करने के साथ इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने से मदद करता है। इसके अलावा नर्वस डैमेज के लक्षणों को कम करने में भी मददगार साबित होती है। इसके सेवन से शरीर में कार्ब्स का एबजॉर्बशन कम होने लगता है।
विटामिन बी12 की कमी दूर करनी है, तो दूध में मिलाएं ये 5 वेजिटेरियन सुपरफूड्स, मिलेंगे और भी फायदे