By Anjali Kumari
Published Dec 30, 2024

Healthshots

वेट लॉस करता है मसूर की दाल का सूप, यहां हैं इसके 6 फायदे

लाल दाल यानी कि मसूर की दाल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। यह सेहत के लिए तमाम रूपों में फायदेमंद साबित हो सकती है। सर्दी में लाल रंग की इस दाल से बना सूप शरीर को गर्माहट प्रदान करने के साथ ही कई अन्य फायदे भी प्रदान करता है। इस दाल से बने सूप का स्वाद सभी को बेहद पसंद आता है। तो इन 6 फायदों के लिए लाल दाल की सूप को अपनी नियमित डाइट में शामिल करें।

Image Credits: Adobe Stock

वेट मैनेजमेंट में मदद करे

Image Credits: Adobe Stock

लाल दाल वजन प्रबंधन में प्रभावी रूप से मदद करती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, साथ ही यह कैलोरी में कम होती है। इन दो पोषक तत्वों की मौजूदगी हमें लंबे समय तक संतुष्ट रखती हैं, जिससे भोजन के बीच में अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती।

Image Credits: Adobe Stock

हेल्दी प्रेगनेंसी का समर्थन करती है

Image Credits: Adobe Stock

गर्भवती महिलाओं को आहार में लाल दाल शामिल करने की सलाह दी जाती है। मसूर की दाल फोलेट का एक अच्छा स्रोत है, जो भ्रूण के मस्तिष्क के विकास और बर्थ डिफेक्ट को रोकने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

Image Credits: Adobe Stock

मसूर दाल फाइबर, मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर होते हैं। इस प्रकार इनका सेवन एक स्वस्थ हृदय के निर्माण में आपकी मदद कर सकता है। यह शरीर में रक्त, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता।

Image Credits: Adobe Stock

इम्युनिटी बूस्टिंग है

Image Credits: Adobe Stock

लाल दाल में आवश्यक विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने और सेल्स एवं टिशू को होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद करते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

ऊर्जा शक्ति को बढ़ावा दे

Image Credits: Adobe Stock

मसूर दाल धीमी गति से जलने वाले कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट प्रदान करती है, जो टूटने में अधिक समय लेते हैं और शरीर में अधिक समय तक चलने वाली ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, लाल दाल आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखता है और ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

Image Credits: Adobe Stock

ब्लड शुगर रेगुलेशन में मदद करे

Image Credits: Adobe Stock

मसूर की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, और इसमें डायट्री फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है। इन दो कारकों का संयोजन अचानक से बढ़ने वाले रक्त शर्करा के स्तर को रोकने में मदद करता है। इस प्रकार लाल दाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद करता है।

Image Credits: Adobe Stock
ठंडे मौसम में फलों के फायदे लेने हैं, तो उन्हें खाने से पहले जान लें ये 7 बेसिक रूल्स ऐप डाउनलोड