Healthshots

By Sandhya Singh

Published Jun 06, 2023

Postpartum weight loss : आलिया भट्ट से जानें कैसे हेल्दी तरीके से किया जा सकता है डिलीवरी के बाद वेट लॉस

आलिया भट्ट हाल ही में एक बच्ची की मां बनी हैं। वे बॉलीवुड की सबसे यंग न्यू मॉम हैं। आलिया अपनी प्रेगनेंसी के कुछ ही महीनों के बाद वापस अपने शेप में आ गई हैं। आलिया ने इस दौरान जिम में काफी पसीना भी बहाया है, जिसका वीडियो भी आलिया ने फैंस के साथ शेयर किया था। चलिए जानते हैं कैसे इतनी जल्दी पोस्टपार्टम वेट लॉस कर पाईं आलिया भट्ट।

Image Credits : Instagram

रोजाना करती रहीं योग

Image Credits : Instagram

आलिया भट्ट लंबे समय से योग करती रहीं है और वो उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है। वे स्वस्थ और शेप में रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करती रहीं हैं। इतना ही नहीं, वे लगातार वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो सहित कई तरह के व्यायाम भी करती हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की जिसमें वे एक विपरीतकर्णी आसन का अभ्यास कर रहीं हैं।

Image Credits : Instagram

वेट लॉस से ज्यादा दिया फिटनेस पर ध्यान

Image Credits : Instagram

कई महिलाएं पोस्पार्टम में अपने शरीर को वापस शेप में लाने के लिए बहुत अधिक चिंता करने लगती है। इसी चिंता के साथ वो खुद पर बहुत अधिक दबाव डालती हैं, लेकिन आलिया ने बताया कि उन्होनें वर्कआउट अपने आप को शेप में लाने या कमर को कम करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ाने और सेहत को फिर से हासिल करने के लिए किया।

Image Credits : Instagram

ज्यादा प्रेशर नहीं लिया

Image Credits : Instagram

आलिया ने बताया कि वो एक ऐसे प्रोफेशन में है जहां उन्हें एक खास तरीके से दिखना होता है। आलिया ने बताया कि एक एंटरटेनर होने के नाते उन्हे वजन को थोड़ा जल्दी कम करना पड़ा लेकिन वो कहती है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम करें, लेकिन खुद पर ज्यादा जोर न डालें। हर पल की सराहना करें और इसे जीएं

Image Credits : Instagram

ब्रेस्ट फीडिंग और संतुलित आहार

Image Credits : Instagram

आलिया ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए कोई भी अप्राकृतिक तरीका नहीं अपनाया है। वे बताती हैं कि उन्हे खाना बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने सिर्फ घर पर बना खाना ही खाया और कुछ भी अस्वास्थ्यकर नहीं खाया। वो ब्रेस्ट फीडर थीं, इसलिए उन्होंने अपने आप को भूखा रखने के बजाय संतुलित आहार लेना पसंद किया। यह उनके और उनके बेबी दोनों के लिए फायदेमंद रहा।

Image Credits : Instagram

ओवर कुछ भी न करें

Image Credits : Instagram

आलिया अपनी एक पोस्ट में कहती हैं कि “मेरे साथी ममाओं के लिए डिलीवरी के बाद अपने शरीर को सुनना महत्वपूर्ण है। ऐसा कुछ भी न करें जो आपका पेट आपको नहीं करने के लिए कहता है। उन्होंने बताया कि मैंने अपने आप पर पतला होने के लिए कोई दबाव नहीं डाला, बल्कि पहले और दूसरे सप्ताह तक केवल वॉकिंग, ब्रीदिंग, स्थिरता और संतुलन पर काम किया।

Image Credits : Instagram