By Jyoti Sohi
Published Jan 04, 2025
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पाइन नट्स से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। शरीर में ऊर्जा की मात्रा बढ़ाने वाले चिलगोजे़ का सेवन करने से शरीर को हेल्दी फैट्स की प्राप्ति होती है। इससे हृदय स्वास्थ्य को मज़बूती मिलती है और डायबिटीज़ को भी नियंत्रित किया जा सकता है। जानते हैं चिलगोजे़ किस तरह से स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
पतले और आकार में लंबे चिलगोज़े एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर हैं। चिलगोज़े का सेवन करने से शरीर में संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इससे मौसमी बीमारियों का प्रभाव कम होने लगता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। खीर, लड्डू और प्रोटीन बार में इनका प्रयोग किया जा सकता है।
हृदय रोगों के खतरे को करे कम
इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन उचित रहता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होने लगता है। साथ ही शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। इसे आहार में शामिल करने से आर्टरीज़ में बढ़ने वाली ब्लॉकेज और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे रक्त वाहिकाएं भी स्वस्थ बनी रहती हैं।
डायबिटीज़ को करें नियंत्रित
चिलगोज़े का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और अनसेचुरेटिड फैटस की प्राप्ति होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन की सक्रियता बढ़ने लगती है। साथ डायबिटीज़ के मरीजोंमें बढ़ने वाली थकान और आलस्य को दूर करने में भी मदद करता है।
वेटलॉस में मददगार
इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स की मात्रा से बार बार कुछ खाने की क्रेविंग कम होने लगती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी पूरी होती है, जिससे भूख की समस्या को हल किया जा सकता है।
ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
इसमें ब्रेन बूस्टिंग ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसकी मदद से शरीर में बढ़ने वाले डिमेंशिया और डिप्रेशन के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही कमज़ोर याददाश्त की समस्या हल होने लगती है और किसी भी कार्य पर फोकस करने की क्षमता में सुधार आने लगता है।
बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए इन होमेमेड हेयर ऑयल से करें चंपी, जानिए कैसे करने हैं तैयार