Healthshots

By Isha Gupta

Published  Feb 16, 2023

धार्मिक या आध्यात्मिक ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है उपवास, जानिए 5 कारण

भारत में उपवास को धर्म और अध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है। असल में यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स और कूल रखने का एक और तरीका हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, आहार विशेषज्ञ फास्टिंग के कई और फायदे भी आपके लिए गिनवाते हैं। आइए जानतें हैं इन स्वास्थ्य लाभों के बारें में।

Image Credits : Adobe Stock

बॉडी डिटॉक्स का पारंपरिक तरीका है उपवास

Image Credits : Adobe Stock

रिसर्च के मुताबिक अगर आप उपवास में ठाेस खाद्य पदार्थों की बजाय तरल पदार्थों का सेवन करती हैं, तो आपके शरीर को उन टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो अनावश्यक रूप से आपकी बॉडी में स्टोर होने लगते हैं।

Image Credits : Adobe Stock

गट हेल्थ के लिए अच्छा है

Image Credits : Adobe Stock

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए उपवास करना चमत्कारी इलाज माना गया है। इस दौरान शरीर को हील होने का समय मिलता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं खुद ब खुद ठीक होने लगती हैं।

Image Credits : Adobe Stock

वेट लॉस में मददगार

Image Credits : Adobe Stock

जब आपका शरीर उन जहरीले पदार्थों को बाहर कर देता है, तो आपका पाचन खुद ब खुद दुरूस्त होने लगता है। और बेहतर मेटाबॉलिज्म वेट लॉस की पहली शर्त है। इसलिए इन दिनों इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में है। आप अपने पारंपरिक उपवासों को वेट लॉस के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe Stock

बढ़ जाता है स्किन का ग्लो

Image Credits : Adobe Stock

आपने सुना होगा कि खानपान का हमारी स्किन पर सीधा असर पड़ता है। उपवास के दौरान स्वस्थ आहार का सेवन किया जाता है। इससे शरीर के टोक्सिन बाहर निकलते है, जो त्वचा में चमक बनाए रखने में मदद करते हैं।

Image Credits : Adobe Stock

धैर्य और शांति बढ़ती है

Image Credits : Adobe Stock

मन को शांत रखने के लिए उपवास करना फायदेमंद माना गया है। इससे चिंता- तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर करने में भी मदद मिलती है। जिसके परिणामस्वरूप हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को शांति मिलती है। पाचन तंत्र स्वस्थ बनाए

Image Credits : Adobe Stock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड