By Jyoti Sohi
Published Apr 14, 2025

Healthshots

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए कारण और इससे निपटने के उपाय 

जिम में घंटों पसीना बहाने के कारण जहां शरीर में थकान बढ़ जाती है, तो वहीं मसल्स में जकड़न और दर्द महसूस होने लगती है। दरअसल, व्यायाम करने के दौरान अधिकतर लोग शरीर की पूरी एनर्जी उसमें लगा देते हैं। ऐसे में आराम करने के बाद भी शरीर का दर्द कई दिनों तक बना रहता है। जानते हैं किन कारणों से बढ़ता है मांसपेशियों का दर्द और कैसे पाएं इससे राहत। 

Image Credits: Adobe Stock

मांसपेशियों में दर्द के कारण

Image Credits: Adobe Stock

मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन और विलंबित मांसपेशी दर्द इस समस्या का मुख्य कारण साबित होते है। इसके अलावा तनाव, नींद की कमी और कोई चोट भी मसल्स पेन का कारण बनने लगती है। साथ ही फाइब्रोमायल्जिया या पॉलीमायल्जिया रूमेटिका जैसी स्थितिया दर्द की गंभीरता को बढ़ा सकती है। 

Image Credits: Adobe Stock

शरीर को हाइड्रेट रखें

Image Credits: Adobe Stock

निर्जलीकरण के कारण मसल्स पेन बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को मेंटेन रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ने लगता है और मांसपेशियों की रिकवरी और मरम्मत में मदद मिलती है।

Image Credits: Adobe Stock

आइस थेरेपी लें

Image Credits: Adobe Stock

आइस थेरेपी की मदद से शरीर में बढ़ने वाली थकान को कम किया जा सकता है। इसके अलावा मसल्स की ऐंठन से राहत मिल जाती है। इसके लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें या फिर बर्फ को तौलिए में लपेटकर इस्तेकमाल करें। दिन में दो बार थेरेपी करने से शरीर को फायदा मिलता है।  

Image Credits: Adobe Stock

वॉर्मअप है ज़रूरी

Image Credits: Adobe Stock

वर्कआउट से पहले अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए 10 से 15 मिनट वॉर्मअप के लिए निकाले। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के अलावा एरोबिक एक्टिविटी, जॉगिंग या कुछ देर तक वॉक करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह उचित बना रहता है। 

Image Credits: Adobe Stock

पैरों को नमक के पानी में भिगोएं

Image Credits: Adobe Stock

एक बाल्टी पानी लेकर उसमें नमक को मिलाएं और पैरों को भिगोकर रखें। एप्सम साल्ट के साथ गर्म पानी में भिगोने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होने लगता है। रात को सोने से पहले इस उपाय को करने से शरीर को फायदा मिलता है। 

Image Credits: Adobe Stock

भरपूर नींद लें

Image Credits: Adobe Stock

मसल्स की रिकवरी और उन्हें रिपयेर करने के लिए 7 से 9 घंटे की नींद लें। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है। सोने का समय सेट कर लें, ताकि भरपूर नींद ली जा सके। इसके लिए स्लीप हाइजीन को भी मेंटेन करके रखें। 

Image Credits: Adobe Stock