Healthshots

By Neha Yadav

Published Aug 17, 2022

प्यार, खुशी, उमंग या स्ट्रेस जानिए क्या-क्या लेकर आया है आपकी राशि के लिए मार्च का महीना।

मेष - मेष राशि के लोगों को अपने खानपान और सेहत पर ध्यान देने की खास जरूरत है। आपको सतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना होगा। आपको ज्यादा परिश्रम वाले काम से दूर रहना है क्योंकि आपको चोट लगने का खतरा हो सकता है। आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।

Image Credits : Adobestock

वृषभ- आपको तनाव हो सकता है जिसका कारण आपका काम या आपका परिवार बन सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या को ठीक होने में समय लगेगा। आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा की आप जंक फूड के लिए बचे और हरी सब्जियों को खाने की कोशिश करें।

Image Credits : Adobestock

मिथुन- थोड़ा आराम भी करें और तनाव को कम करने वाला काम करें। पर्याप्त नींंद लेने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। काम से ब्रेक लेने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। टालमटोल और आलस्य को अपने से दूर रखें। कुछ लोग  मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बिमारियों का अनुभव कर सकते है।

Image Credits : Adobestock

कर्क- कर्क राशि के लोग तनाव से ग्रसित हो सकते है। आपको मानसिक शांति की जरूरत हो सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Image Credits : Adobestock

सिंह- आपको अपने आप को सभी के ध्यान के केंद्र मेंं रखना अच्छा लगता है।  इलके लिए आप अपने आप को आकृषक दिखाने की कोशिश करने के लिए फिट कर सकते है। कुछ लोगों को किडनी और बड़ी आंत की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Image Credits : Adobestock

कन्या-  आप तनाव का सामना कर सकते है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी कठिनाइयां आपको कड़ी मेहनत करने और अपने करियर के प्रति जुनूनी होने से नहीं रोकेंगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें क्योंकि आपका स्वास्थ्य ही आपकी सफलता के दरवाजे खोलेगा।

Image Credits : Adobestock

तुला- शारीरिक और मानसिक गतिविधि का अभ्यास करें क्योंकि इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आपको व्यायाम और ध्यान लगाने जैसे अभ्यासों को करते रहना चाहिए। अपने इम्यून सिस्टम को किसी भी तरह से हल्के में लेने से बचें।

Image Credits : Adobestock

वृश्चिक- अपने मिजाज पर विशेष ध्यान दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके संबंध बिगड़ेंगे, जो तनाव और चिंता को जन्म देगा। इसलिए, भले ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हों, लेकिन आपके आशावाद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Image Credits : Adobestock

धनु- आपको शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में शामिल करने से लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर सकते है इसलिए आपको उन पर ध्यान देने और समय देने की आवश्यकता है।

Image Credits : Adobestock

मकर- आप लोगों को एक अच्छी दिनचर्या अपनाने की जरूरत है। असफलता मिलने पर आपको निराश नहीं होना है। पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से ठीक होने की कामना कर रहे थे।

Image Credits : Adobestock

कुम्भ- आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में रहने की उम्मीद है। आप काम के समय अपने तनाव को अच्छे से प्रबंधित कर पाएंगे। आपको अपने स्वास्त्य का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि आपको त्वचा का रोग हो सकता है।

Image Credits : Adobestock

मीन- आपको अपने शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों के प्रति जगरूक होने की जरूरत है। अगर आप जंक फूड को खाना जारी रखते है तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल

Image Credits : Adobestock