Milk Day : दूध एक संपूर्ण आहार है, क्या आप जानती है इसे पीने से मिलने वाले ये 5 फायदे
महिलाओं को शरीर में उम्र के साथ कई प्रकार के परिर्वतनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने आप में संपूर्ण आहार कहा जाने वाला दूध शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है। इसका नियमित सेवन न केवल हड्डियों को मज़बूत बनाता है बल्कि ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा कर देता है। जानते हैं वर्ल्ड मिल्क डे पर कंप्लीट फूड यानि दूध के फायदे।
Image Credits : Shutterstock
एनर्जी बूस्टर है दूध का एक गिलास
Image Credits : Shutterstock
इसके सेवन से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ने लगता है। दूध में पाई जाने वाली नेचुरल शुगर शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा प्रोटीन की मात्रा से बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है। इसमें मौजूद सेचुरेटिड फैट मसल्स मास को बढ़ाते हैं।
Image Credits : Shutterstock
हड्डियों को बनाए मज़बूत
Image Credits : Shutterstock
दूध का नियमित सेवन करने से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी की प्राप्ति होती है। इसमें मौजूद फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा बोन डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करती है। इससे शरीर में उम्र से पहले बड़ने वाले ओस्टियोपिरोसिस और अर्थराइटिस के खतरे से बचा जा सकता है।
Image Credits : Shutterstock
दांतों के स्वास्थ्य का रखे ख्याल
Image Credits : Shutterstock
दूध में कैल्शियम के अलावा पाई जाने वाली फासफोरस की मात्रा दांतों को मज़बूती प्रदान करने में मदद करती है। इससे जॉ बोन को मज़बूती मिलती है और दांतों के टूटने व टूथ इनेमल की समस्या भी हल हो जाती है। इससे ओरल हेल्थ मेंटेन करने में मदद मिलती है और मुंह में बढ़ने वाले बैक्टीरिया से भी राहत मिलती है।
Image Credits : Shutterstock
हाई ब्लड प्रैशर से बचाए
Image Credits : Shutterstock
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार दूध का सेवन करने से शरीर को विटामिन और मिनरल के अलावा पोटेशियम और मैग्नीशियम की प्राप्ति होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इससे हृदय रोगों के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है।
Image Credits : Shutterstock
स्किन और बालों का रखे ख्याल
Image Credits : Shutterstock
दूध में पाई जाने वाली विटामिन डी की मात्रा हेयर फॉलिकल्स को मज़बूती प्रदान करते हैं। इसकें अलावा बायोटिन और पोटेशियम भी बालों के टैक्सचर को इंप्रूव करता है। वहीं दूध का सेवन करने से शरीर को विटामिन और मिनरल की भी प्राप्ति होती है। इससे एजिंग के प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही स्किन हाइड्रेट रहती है।