Men's Mental Health Month : बिजी लाइफ कहीं इनफर्टिलिटी का कारण तो नहीं बन रही? याद रखें ये 5 बातें
लाइफस्टाइल का खराब स्तर और वातावरण का प्रभाव कई तरीके से पुरूषों की फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर रहा है। परिवार शुरू करने के लिए महिला और पुरूष दोनों का ही प्रजन्न स्वास्थ बेहतर होना चाहिए। महिलाओं को अपने साथ अपने पार्टनर की भी फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। बताते है आपको वो टिप्स जिससे पुरूषों का फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है।
Image Credits : Shutterstock
प्लास्टिक का इसतेमाल है खतरनाक
Image Credits : Shutterstock
कई दशकों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बहुत बढ़ चुका है जिससे पर्यावरण पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रदुषण का बढ़ना, कार्बन उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग ये सभी चीजें रिप्रोडेक्टिव स्वास्थ के साथ-साथ फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर रही है। प्लास्टिक के अलावा आर्टिफिशियल स्वीटनर, फ्लेवरिंग एजेंट को कम करके स्पर्म की क्वेलिटी को सुधारा जा सकता है।
Image Credits : Shutterstock
फोन और गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें
Image Credits : Shutterstock
डिजिटल युग में फोन, लैपटॉप, गेम्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उतना ही फयदेमंद भी है। क्योंकि गैजेट्स को शरीर के पास रखना नुकसामदायक हो सकता है। अगर आप फोन को अपने पॉकिट में रखते है तो Wifi के सिग्नल आपके स्पर्म क्वलिटी को खराब कर सकते है।
Image Credits : Shutterstock
संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल
Image Credits : Shutterstock
खराब लाइफस्टाइल भी आपके स्पर्म के काउंट को कम कर सकता है। कोविड 19 के बाद से कम उम्र के पुरूषों में डायबटिड, हाइपरटेंशन जैसी समस्या बढ़ गई है। पुरूषों में इनफर्टिलिटी होने में ये प्रमुख कारण हो सकते है। इसलिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें।
Image Credits : Shutterstock
प्रेगनेंसी में देरी करने से बचें
Image Credits : Shutterstock
उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में अंडे की और पुरूषों में स्पर्म की क्वलिटी खराब होने लगती है। करियर की वजह से लेट प्रेगनेंसी के नुकसान भी हो सकते है। इसलिए दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें। कंसिव करने के लिए 30 से पहले का समय महिला पुरूष देनों के लिए अच्छा है लेकिन 30 के बाद धीरे धीरे फर्टिलिटी कम होनी शुरू हो जाती है।
Image Credits : Shutterstock
पर्याप्त नींद लें
Image Credits : Shutterstock
फर्टिलिटी कम होने का एक कारण अपर्याप्त नींद भी है, रात में देर तक मोबाइल चलाने के कारण आपकी नींद पूरी नही हो पाती है। नींद पूरी न होने से हॉर्मोन असंतुलित होते है और स्ट्रेस भी बढ़ता है। जिससे पुरूषों में फर्टीलिटी कम होने का खतरा रहता है। इसलिए पार्टनर सबसे पहले एक दूसरे की नींद का ख्याल जरूर रखें।