Healthshots

By Smita Singh 

Published May 17, 2023

प्यार ही नहीं जताती सेहत को भी फायदा देती है लिप लॉक किस, यहां हैं चुंबन के 10 फायदे

एक जर्मन अध्ययन में पाया गया कि काम पर जाने से पहले पार्टनर को चूमने से कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य सुधार हुए। जिन लोगों ने लगातार सालों तक पार्टनर को चूमा था, वे औसतन पांच साल अधिक जीवित रहे।

Image Credits : Instagram 

लंबी होती है उम्र

किस फील-गुड हार्मोन को रिलीज़ करता है, जो लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन और खुशी और आकर्षण से जुड़ा हार्मोन डोपामाइन रिलीज करता है। इसके कारण ब्रेन पर बढ़िया प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति हाई फील करता है।

Image Credits : Shutterstock

हाई फील किया जा सकता है

स्टडी बताती है कि उत्तेजना के साथ किये गये किस या डीप किस में चेहरे के 24 मसल्स और 112 पोस्टुरल मसल्स सक्रिय हो जाते हैं।

Image Credits : Instagram 

फेशियल मसल्स पर काम कर सकता है

पार्टनर के साथ डीप किसिंग से किसी व्यक्ति का वजन तो नहीं घट सकता है। पर यह जानकारी होनी चाहिए कि इमोशनल किस या डीप किस में एक मिनट में 2-26 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।

Image Credits :Instagram 

कैलोरी बर्न हो सकती है

किसिंग वर्ड सुनते ही व्यक्ति ब्लश करने लगता है।  लिप लॉक से फेस में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। ब्लड फ्लो कोलेजन और इलास्टिन दोनों के प्रोडक्शन को उत्तेजित कर देता है।

Image Credits :Instagram 

स्किन को मदद मिल सकती है

शोध बताते हैं कि लिप लॉक या किश से ऑक्सीटोसिन, वैसोप्रेसिन, डोपामाइन, सेरोटोनिन, कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे नर्वस सिस्टम उत्तेजित होता है और अराउजल की वृद्धि होती है।

Image Credits : Instagram 

अराउजल बढ़ाता है चुंंबन

कुछ सेकंड का चुंबन दो मुंह के बीच 80 मिलियन बैक्टीरिया स्थानांतरित करता है। सलीवा के आदान-प्रदान से बैक्टीरिया बढ़ता है, जो माइक्रोबायोम के लिए बढ़िया है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Image Credits : Adobe stock

माइक्रोबायोम को बढ़ा सकता है

लिप लॉक ऑक्सीटोसिन रिलीज करता है।  यह रिश्तों के बीच तनाव को कम करता है। चुंबन प्रेम का प्रतिरूप है। इसे अधिक करने से पार्टनर के अधिक करीब महसूस करेंगी।

Image Credits : Instagram 

तनाव कम होता है

कुछ स्टडी बताती है चुम्बन से  कुछ एलर्जी की प्रतिक्रिया कम हो सकती है। इससे किसी प्रकार की एलर्जी से होने वाली समस्या कम हो सकती है।

Image Credits : Instagram 

कुछ एलर्जी हो सकती है कम