Healthshots

By Yogita Yadav

Published Nov 24, 2022

क्या इन दिनों आपको भी ज्यादा रहने लगी है गैस और बदहजमी की समस्या? तो जानिए इसके कारण

पहले जानिए इस बारे में क्या कहता है आयुर्वेद

Image Credits : Pixabay

आयुर्वेद के अनुसार हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह डाइजेस्टिव फायर पर निर्भर करता है, जिसे जठराग्नि कहा जाता है। कुछ लोगों में सर्दियों के दौरान जठराग्नि ज्यादा बनने लगती है, जिससे उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है।

Image Credits : Pixabay

कमजोर मेटाबॉलिज्म

Image Credits : Pixabay

सूरज की रोशनी यानी विटामिन डी पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करती है। सर्दियों में जब आप ज्यादातर समय इनडोर बिताते हैं या ठंड के संपर्क में ज्यादा आते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज़्म कमजारे होने लगता है।

Image Credits : Pixabay

हॉट ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन

Image Credits : Shutterstock

इस मौसम में ज्यादातर लोग चाय, कॉफी, हॉट चॉकलेट जैसी गर्म ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इनमें से किसी का भी ज्यादा सेवन पाचक रसों के संतुलन को प्रभावित करता है, जिससे गैस बनने लगती है। पेट की मेंब्रेन लेयर में आई गड़बड़ी भी एसिडिटी का कारण बनती है।

Image Credits : pixabay

पानी की कमी

Image Credits : Shutterstock

सर्दी के मौसम में ठंड की वजह से लोगों का वॉटर इंटेक एकदम से कम हो जाता है। जिससे आंतों में सिकुड़न आने लगती है। इंटेस्टाइनल स्टिफनेस की वजह से भोजन का टूटना और आगे बढ़ना कठिन हो जाता है। जिससे पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या महसूस होने लगती है।

Image Credits : Pixabay

सुस्ती भरी दिनचर्या

Image Credits : Pixabay

इस मौसम में जहां एक तरफ फूड इनटेक बढ़ जाता है, वहीं लोग पहले की तुलना में ज्यादा सुस्त हो जाते हैं। कंबल में बैठकर चाय पीना जब पसंदीदा शगल हो तो एक्सरसाइज कौन करे। नतीजतन आपका पेट फूलने लगता है और गैस बनने लगती है।

Image Credits : Pixabay

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज  के लिए