Healthshots

By Sandhya Singh

Published April 25, 2022

मिट्टी के मटके में रखा पानी पीना पाचन ही नहीं बढ़ाता, मौसमी समस्याओं से भी बचाता है

गर्मियों का मौसम आ चुका है, कभी-कभी बादल और बारिश होने के बावजूद पारा चढ़ता ही जा रहा है। इतना ज्यादा कि कभी-कभी बाहर रखा पानी भी उबलने लगता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीना अच्छा तो लगता है, पर यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके लिए हेल्दी विकल्प है मिट्टी के मटके में रखा पानी पीना।

Image Credits : Shutterstock

यहां पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है

Image Credits : Shutterstock

मिट्टी के मटके में पानी प्रकृतिक रूप से ठंडा रह सकता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मटके में छोटे-छोटे छेद होते है जिससे पानी इवैपोरेट होते रहता है इस इवैपोरेशन के कारण पानी से गर्मी निकल जाती है और पानी ठंडा बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock

शुद्ध होता है मटके का पानी

Image Credits : Shutterstock

मिट्टी के बर्तनों का उपयोग न केवल पानी को ठंडा करने के लिए किया जाता है बल्कि इसे प्राकृतिक रूप से शुद्ध करने के लिए भी किया जाता है। इस पर बने बहुत छोटे छेद पानी में मौजूद दूषित पदार्थों को बाहर निकाल देता है और इसे पीने के लिए सुरक्षित बनाते है।

Image Credits : Shutterstock

गले के लिए फायदेमंद है

Image Credits : Shutterstock

मिट्टी के मटके का पानी गले के लिए फायदेमंद है। जबकि रेफ्रिजरेटर का पानी बहुत ठंडा होता है और गर्मियों में स्टील और अन्य बर्तनों में पानी बहुत गर्म होता है, मिट्टी के बर्तन गर्मियों में सही पानी देता है। इसके बेहतरीन कूलिंग इफेक्ट के कारण इसे सर्दी-खांसी वाले लोग आसानी से पी सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

Image Credits : Shutterstock

जब प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी पीते हैं तो यह टॉक्सिक होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी रसायन मुक्त और विषैला नहीं होता है। बोतलों में रखा पानी शरीर में कई चीजों को असंतुलिक करता है। जबकि, मिट्टी के घड़े का पानी पीने शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखता है और आपके शरीर के चयापचय को भी बढ़ाता है।

Image Credits : Shutterstock

हीटस्ट्रोक से बचाता है

Image Credits : Shutterstock

हीटस्ट्रोक गर्मी के दिनों में एक आम समस्या है जो महिलाओं को  ज्यादा परेशान करता है। मिट्टी के मटके का पानी पीने से लू से लड़ने में मदद मिलती है क्योंकि मिट्टी का घड़ा पानी में मौजूद खनिजों और पोषक तत्वों को बरकरार रखता है और जल्दी से हाइड्रेशन करने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock