Healthshots

By Anjali Kumari

Published March, 06 2023

आपका मूड और रिलेशनशिप स्टेटस भी दर्शाते हैं होली के रंग, जानिए क्या कहता है हर रंग

होली रंगों का त्योहार है। मुट्ठी के रंग जब गालों पर मले जाते हैं, तब उनकी रंगत दोगुनी हो जाती है। क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि किसी एक खास समय में आपकी वॉर्डरोब में ज्यादातर एक ही रंग के शेड्स इकट्ठे हो जाते हैं और कोई खास रंग सभी के चेहरे पर चमक ले आता है! जी हां, इसे रंगों का प्रभाव कहते हैं। जो आपके व्यक्तित्व और मूड के बारे में भी बहुत कुछ कहता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं होली के अलग-अलग रंग।

Image Credits : Adobistock

लाल (Red)   लव, पैशन और फर्टिलिटी का रंग

Image Credits :Adobistock

भारत में लाल रंग को धार्मिक रूप से प्रेम और शुद्धत्ता का प्रतीक माना जाता है। देवी पूजन से लेकर पर्व तयोहार में लाल रंग के वस्त्रों प्रयोग होता है। वहीं होली के दौरान लाल रंग के माध्यम से आप दूसरों को प्रेम, ताकत और धन वृद्धि की शुभकामनाएं देती हैं।

Image Credits : Adobistock

पीला (yellow)   ख़ुशी, शांति और मैडिटेशन का रंग

Image Credits :Adobistock

पीले रंग को सनशाइन और हैप्पीनेस का प्रतीक माना जाता हैं। साथ ही इसे हीलिंग पावर के लिए भी जानते हैं। पीला रंग हल्दी को प्रस्तुत करता है। वहीं धार्मिक रूप से भी इसके कई महत्त्व हैं, जैसे भगवन विष्णु, गणेश और कृष्ण सभी को पीले रंग का वस्त्र पहनाया जाता है।

Image Credits : Adobistock

हरा (Green) नई शुरुआत, प्रकृति, स्प्रिंग सीजन का रंग

Image Credits : Adobistock

हरा रंग प्रकृति, नई शुरुआत, खुशहाली, फसल और उपज को दर्शाता है। इसके साथ ही इस्लाम में इसे पवित्र रंग के रूप में जाना जाता है। होली में इस रंग के साथ प्रकृति और नए मौसम की शुरुआत को सेलेब्रेट करते हैं।

Image Credits : Adobistock

गुलाबी (pink) अच्छी सेहत, चहल पहल और युथफुलनेस का रंग

Image Credits : Adobistock

गुलाबी रंग मासूमियत एवं चंचलता का प्रतीक है। होली सेलिब्रेशन के दौरान यह हैप्पीनेस, जॉय, फन एवं एनर्जी को दर्शाता है। कुछ लोग इसे सिर्फ लड़कियों वाला रंग मानते हैं, जबकि गुलाबी रंग किसी के भी चेहरे पर सौम्य आभा ले आता है।

Image Credits : Adobistock

नीला (Blue) सपनों, शांति और स्थिरता का रंग

Image Credits : Adobistock

नीला आसमान का रंग है जो शांति और स्थिरता को दर्शाता है। वहीं यह सपनों की उड़ान का भी प्रतीक है। भगवान राम और कृष्ण से भी इस रंग को जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं, वे नीले या आसमानी रंग का प्रयोग ज्यादा करते हैं।

Image Credits : Adobestock

बैंगनी (Purple) शांति, बुद्धि और सुप्रीम

Image Credits : Adobistock

बैंगनी रंग को नीले रंग की स्थिरता और राल रंग के पैशन के मेल से बनाया जाता है। यह रंग रॉयल्टी, वेल्थ और पॉवर का प्रतीक है। यानी जब आप बैंगनी रंगों का प्रयोग करती हैं, तो यह उल्लास और शक्ति को भी दर्शाता है।

Image Credits : Shutterstock

Safe Holi 2023 : सोसायटी या ऑफिस ग्रुप के साथ खेल रहीं हैं होली, तो याद रखिए क्या करना हैं और क्या नहीं

Image Credits : Shutterstock