Healthshots

By Anjali Kumari 

Published June 14, 2023 

वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है कीवी, जानिए ये कैसे करती है काम

हमारी और आपकी रसोई तक पहुंची कीवी असल में एक प्रकार की बेरी है। जिसे मूलतौर पर ईस्टर्न चाइना का माना जाता है। इन दिनों कीवी फिटनेस फ्रीक्स का पसंदीदा फल बन गया है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल न केवल आपके पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन है, बल्कि वेट लॉस में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Image Credits : Adobestock

पाचन में सुधार करता है इसका फाइबर

Image Credits : Adobestock

कीवी में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद होता है। साथ ही यह फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन क्रिया को संतुलित रखता है। इसके सेवन से खाद्य पदार्थों को पचने में मदद मिलती है। जिससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होते।

Image Credits : Adobestock

संतुष्टि प्रदान करता है कीवी

Image Credits : Adobestock

कीवी में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व आपके पेट को लंबे समय तक संतुष्ट रखते हैं। जिससे आपको बार-बार स्नैकिंग की क्रेविंग्स नहीं होती है। कैलोरी इंटेक में कटौती का सीधा अर्थ है फैट और वेट दोनों में कमी।

Image Credits : Adobestock

लो ग्लाइसेमिक फ़ूड है कीवी

Image Credits : Adobestock

यह फैट को मेटाबॉलाइज करता है जो वेट लॉस के लिए काफी जरुरी है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। ऐसे में इसमें मौजूद शुगर शरीर में धीमे-धीमे रिलीज होती है। कीवी का सेवन एक्स्ट्रा फैट को जमा नहीं होने देता और वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।

Image Credits : Adobestock

प्रोटीन को तोड़ने में मददगार है कीवी

Image Credits : Adobestock

कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर में प्रोटीन को पूरी तरह से तोड़ देता है जिससे प्रोटीन पूरी तरह से डाइजेस्ट हो जाता है। ऐसे में यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। स्वस्थ पाचन क्रिया वेट लॉस जर्नी को अधिक प्रभावी बना देती है।

Image Credits : Adobestock

गट हेल्थ को बूस्ट करती है विटामिन सी

Image Credits : Adobestock

कीवी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। वहीं विटामिन सी आंतों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। यह सभी फैक्टर वेट लॉस के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Image Credits : Adobestock

गर्मी में रखना है खुद को हेल्दी, तो कीवी से तैयार करें ये 3 रिफ्रेशिंग और टेस्टी स्मूदीज़

Image Credits : Adobestock