Healthshots

By Jyoti Sohi

Published April 17, 2023

ये 5 गंभीर संकेत बताते हैं कि आपका काॅलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है, हो सकता है हार्ट हेल्थ के लिए जोखिम

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा फैटी डिपॉजिट है, जो ब्लड वेसेल्स में जमा होने लगता है। इसका स्तर बढ़ने से दिल के रोगों यानी हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता हैं। पर आपको कैसे पता चलेगा कि कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है? जानने के लिए अगली स्लाइड्स को देखिए।

Image Credits : Shutterstock

पैरों का सुन्न होने लगना

Image Credits : Shutterstock

पैरों में सुन्नपन महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल को महत्वपूर्ण संकेत है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर में रक्तप्रवाह के अलावा ऑक्सीजन सप्लाई भी सुचारू नहीं हो पाती। इससे पैरों का दर्द बढ़ने लगता है। साथ ही पैरों में झनझनाहट महसूस होने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

लगातार थकान महसूस होना

Image Credits : Shutterstock

अगर आप दिनभर बेवजह थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।  अक्सर सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में में सांस चढ़ने की समस्या और हार्ट बीट बढ़ना, गर्दन और जॉ लाइन में होने वाला दर्द भी बताता है खराब कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है।

Image Credits : Shutterstock

ब्लॉटिंग होना

Image Credits : Shutterstock

कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि होने से लिवर प्रभावित होने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने के चलते आपका पेट भारीपन महसूस करता है और भूख भी नहीं लगती। लिपिड पदार्थ मेटाबॉलिज्म को अफेक्ट करता है। अगर आप लंबे वक्त से इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह से अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए।

Image Credits : Shutterstock

सीने में दर्द महसूस होना

Image Credits : Shutterstock

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण सीने में दर्द की शिकायत होना आम बात है। ये ऐसा लक्षण है, जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है। इसका दबाव आर्टरीज़ पर पड़ता है, जो सीने में दर्द, छाती में भारीपन और उच्च रक्तचाप का कारण बनता है।

Image Credits : Shutterstock

सिरदर्द और वॉमिटिंग जैसा महसूस होना

Image Credits : Shutterstock

इसके चलते कई बार चक्कर आने लगते हैं। अगर चक्कर आने के दौरान आपकी आंखों के आगे कोहरा छाने लगता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन सुचारू नहीं हो पाता है और ये ब्रेन में ऑक्सीजन को पहुंचने में बाधा उत्पन्न करता है। जो सिरदर्द और मतली का कारण बन जाते हैं।

Image Credits : Shutterstock

इम्यूनिटी बूस्ट कर गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाती हैं मड़ुए की पत्तियां, जानिए इनके 5 फायदे

Image Credits : Shutterstock