Healthshots

By Sandhya Singh

Published Feb 04, 2023

कोई दोस्त कर रहा है खराब मेंटल हेल्थ का सामना, तो जानिए इस स्थिति में आपको क्या करना है

यदि आपको लगता है कि आपका दोस्त कठिन समय से गुजर रहा है, तो उनसे बात करना और मदद करना एक अच्छा विचार है। बातचीत शुरू करने के लिए शब्द ढूंढना हमेशा आसान नहीं होता है, खासकर जब आप नहीं जानते कि आप किस प्रकार की मदद कर सकते हैं। लेकिन इससे कठिनाइयों का सामना कर रहे व्यक्ति पर बड़ा फर्क पड़ सकता है। तो चलिए जानते है कि आप अपने दोस्त की मानसिक तौर पर सहायता कर सकते है।

Image Credits : Shutterstock

बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दें

Image Credits : Shutterstock

दोस्तों से उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पूछना अजीब हो सकता है क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि क्या कहना है या कैसे मदद करनी है। कहने के लिए सटीक सही बात जानने से ज्यादा जरूरी है एक अच्छा श्रोता होना। जो लोग कठिन समय से गुज़र रहे होते हैं, वे किसी से कुछ ठीक करने की उम्मीद नहीं करते हैं। वो बस चाहते है कोई उन्हे सुने और समझे।

Image Credits : Shutterstock

अपनी बातों को समझदारी के साथ करें

Image Credits : Shutterstock

अपने दोस्त को बेहतर महसूस कराने के लिए उसकी तारीफ करने की कोशिश करना अच्छा लग सकता है। दोस्त की सराहना करते हैं उसे बताना, जब वे उदास महसूस कर रहे हों तो उनका समर्थन करने का एक शानदार तरीका है। लेकिन केवल वही चीज़ें साझा करें जिन्हें आप वास्तव में महसूस करते हैं। कुछ ऐसा कहना जिस पर आप वास्तव में विश्वास नहीं करते वो दिखावा लग सकता है।

Image Credits : Shutterstock

अपने दोस्तों को ये बताएं कि आप उनके साथ है

Image Credits : Shutterstock

जब कोई वास्तव में संघर्ष कर रहा होता है, तो उसके लिए यह याद रखना कठिन हो सकता है कि उसके पास ऐसे दोस्त हैं जो उसे प्यार करते हैं और उसका साथ देता है। अब उन्हें यह याद दिलाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का समय है कि आप उनकी परवाह करते हैं, आप उनके लिए हैं और आप उन्हें अपने जीवन में चाहते हैं।

Image Credits : Shutterstock

आपको धैर्य रखें की जरूरत है

Image Credits : Shutterstock

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उबरना अक्सर असफलताओं के साथ एक धीमी प्रक्रिया होती है। धैर्यवान और समझदार होना और यह समझना जरूरी है कि सुधार में समय लगता है। उन्हें नियमित सहायता दे और कंफर्ट दें, ये विश्वास दिलाने के लिए आप उनके साथ हर समय है, भले ही उन्हें कितनी भी कठिनाइयां क्यों न हो।

Image Credits : Shutterstock

बाउंडरी का भी ध्यान रखें

Image Credits : Shutterstock

आपके इरादे अच्छे ही क्यों न हों, आपको अपने मित्र की बाउंडरी का सम्मान करना चाहिए। कुछ लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य को सार्वजनिक रूप से बतामे में असहज हो सकते हैं और उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डालना उल्टा असर कर सकता है। हमेशा उनके आराम और भले का पहले सोचें, उनको उनकी मर्जी से जो करना है करने दें।

Image Credits : Shutterstock