Healthshots

By Anjali Kumari

Published Aug 17, 2023

मिठास और फ्रेशनेस से भरपूर गुलकंद, आपको देता है ये अद्भुत फायदे, जानिए इसे बनाने का तरीका

गुलाब की नर्म पंखुड़ियां सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं लगतीं, बल्कि ये आपके सौंदर्य और सेहत के लिए भी बहुत खास हैं। आयुर्वेद में इसे औषधीय फूल के रूप में शामिल किया गया है। जिसका इस्तेमाल पेट और त्वचा के लिए फायदेमंद बताया गया है। बरसों से गुलकंद के रूप में इन पंखुड़ियों का लाभ लिया जाता रहा है।

Image Credits : Adobestock

बहुत पुराना है गुलकंद का स्वाद

Image Credits : Adobestock

गुलकंद का इस्तेमाल आयुर्वेदिक रूप से काफी प्रचलित है। इसे गुलाब की पंखुड़ी और चीनी की मदद से तैयार किया जाता है। आप चाहें तो इसे हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद होता है, साथ ही इसमें एक अलग सा फ्लेवर भी आता है।

Image Credits : Adobestock

इस तरह बनाएं गुलकंद

Image Credits : Adobestock

गुलाब की 40 से 50 ताजी पंखुड़ियों को पानी में साफ करें और इसे कॉटन के कपड़े की मदद से पैट ड्राई कर लें। अब इन पंखुड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक जार लें उसमें गुलाब की पंखुड़ियों का एक लेयर बिछाएं फिर इसके ऊपर शहद की एक परत डालें। इसी तरह सभी पंखुड़ियों को सजाएं। इसके ऊपर क्रश की हुई इलायची डालें और जार को बंद करके 7 से 8 दिनों के लिए सनलाइट में रख दें। जब यह तैयार हो जाए तो इसे इस्तेमाल करने के बाद रेफ्रिजरेटर में रखें। इसे लगभग 1 साल के लिए स्टोर कर सकती हैं।

Image Credits : Adobestock

शरीर में बढ़ती गर्मी की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। गुलकंद की कूलिंग प्रॉपर्टी छालों के आसपास होने वाले जलन को कम कर देती हैं साथ ही सूजन और दर्द से राहत पाने में भी मददगार होती हैं।

Image Credits : Adobestock

मुंह में हुए छालों से राहत देता है

यदि आप लगातार कब्ज की समस्या से परेशान रहती हैं, तो गुलकंद का सेवन पाचन क्रिया को संतुलित रखते हुए स्टूल को मुलायम और चिकना बनाता है। जिससे  मल त्याग करने में आसानी होती है।

Image Credits : Adobestock

कब्ज से राहत देता है

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग या बहुत ज्यादा दर्द होने पर गुलकंद का सेवन करें। यह रिप्रोडक्टिव ऑर्गन के मसल्स को आराम पहुंचाता है, जिसकी वजह से पीरियड के दौरान होने वाली समस्याएं  आपको ज्यादा परेशान नहीं करती।

Image Credits : Adobestock

पीरियड के दर्द से राहत दिलाए

गुलकंद के कूलिंग इफेक्ट पेट और गले में होने वाले जलन को कम कर देते हैं। साथ ही इनसे अपच और पेट के दर्द से भी राहत मिलती है। यदि आप अक्सर एसिडिटी से परेशान रहती हैं, तो गुलकंद को अपनी डाइट में को जरूर शामिल करें।

Image Credits : Adobestock

एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या में कारगर

गुलकंद में एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालते हुए खून को साफ रखने में मदद करते हैं। इस प्रकार तमाम स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

Image Credits : Adobestock

बॉडी टॉक्सिंस को रिमूव करे

गुलकंद नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर के तौर पर काम करता है। ऐसे में खून में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी त्वचा को ठंडक प्रदान करती हैं और स्किन इन्फ्लेमेशन जैसे कि एक्ने पिंपल की समस्या में कारगर होती हैं। साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाती हैं।

Image Credits : Adobestock

त्वचा संबंधी समस्याओं में कारगर है

गुलकंद मेंटल स्ट्रेस को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव कर देता है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देते हुए प्राकृतिक रूप से हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है। यह हेयर फॉल की समस्या में भी कारगर होता है।

Image Credits : Adobestock

बालों के लिए भी फायदेमंद है

कोलकाता स्पेशल डाब शरबत की ये रेसिपी रखेगी आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक, जानिए कैसे करना है इसे तैयार

Image Credits : Adobestock