Healthshots

By Yogita Yadav

Published Feb 2, 2023

शिवरात्रि वाले बड़े बेर के फायदे जानती हैं आप? इम्युनिटी मजबूत कर वेट लॉस में भी हैं मददगार।

बड़े बेर यानी हरे वाले बेर जिन्हें अंग्रेजी में जुजुबे (Jujube) कहा जाता है, स्वाद में हल्के मीठे और कई पोषक तत्वों से भरपूर हाेते हैं। आयुर्वेद में इन्हें वसंत ऋतु के खास फल के रूप में शामिल किया गया है।

Image Credits : Adobe stock

वसंत ऋतु का खास फल है बेर

Image Credits : Adobe stock

जुजुबे यानी हरे बेर फरवरी-मार्च के महीनों में ज्यादा मिलते हैं, जब वसंत ऋतु होती है। शिवरात्रि के व्रत में कुछ लोग भगवान शिव को इन्हें अर्पित करने के बाद फलाहार में शामिल करते हैं। मान्यता है कि यह बहुत कम मेहनत में आसानी से उगाए जा सकते हैं।

Image Credits : Adobe Stock

इम्युनिटी मजबूत कर मौसमी संक्रमण से मुकाबला करते हैं

Image Credits : Adobe stock

अमूमन जब मौसम बदल रहा हाेता है, तब ज्यादातर लोग मौसमी संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। जबकि बड़े बेर में पॉलीसेकेराइड नाम का कार्बोहाइड्रेट होता है। जाे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। जिससे आप बीमार नहीं पड़ते।

Image Credits : Adobe Stock

वेट लॉस में मददगार

Image Credits : Adobe Stock

बेर का स्वाद हल्का मीठा होता है। अन्य फलों के मुकाबले में इनमें कम शुगर मौजूद होती है। साथ ही इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम है। यही वजह है कि इसे आप अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

बोन हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद

Image Credits : Adobe stock

बेर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिनकी 30 के बाद महिलाओं में कमी होने लगती है। जिससे उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जबकि बेर का सेवन करने से आप इस कमी को दूर कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

कब्ज से राहत दिलाता है

Image Credits : Adobe stock

अगर आप गट हेल्थ या पाचन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं हैं, तो आपको बेर जरूर खाने चाहिए। अपने फाइबर कंटेंट की वजह से ये आपके पाचन और आंत दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। जिससे आपको कब्ज और अनियमित बॉवल मूवमेंट से राहत मिलती है।

Image Credits : Adobe stock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज  के लिए