Aliv seeds : सिर से पांव तक, अपनी सेहत को ये 6 फायदे देने के लिए हर रोज खाएं एक चम्मच हलीम के बीज
प्रोटीन, फैट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हलीम के बीज सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होते हैं। इन्हें आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे।
Image Credits : Adobestock
बालों की समस्या में कारगर है
Image Credits : Adobestock
हलीम के बीच में कैल्शियम, आयरन, डाइटरी फाइबर और विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण विटामिंस मौजूद होते हैं, जो बालों के हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। साथ ही बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।
Image Credits : Adobestock
ब्रेस्टफीडिंग मदर्स के लिए फायदेमंद है
Image Credits : Adobestock
यदि आप ब्रेस्टफीडिंग मदर हैं, तो नियमित रूप से हलीम के बीज का सेवन करें। यह मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, साथ ब्रेस्ट की सेहत को भी बनाए रखने में मदद करता है।
Image Credits : Adobestock
कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं में कारगर है
Image Credits : Adobestock
हलीम के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह दिल की सेहत को बनाए रखता है और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम कर देता है।
Image Credits : Adobestock
ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखें
Image Credits : Adobestock
हलीम के बीज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। साथ ही ये अन्य पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन शरीर में ब्लड ग्लूकोस लेवल को सामान्य रखता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ने से रोकता है।
Image Credits : Adobestock
मेमोरी बूस्ट करता है
Image Credits : Adobestock
-नियमित रूप से हलीम के बीज का सेवन याददाश्त को बनाए रखता है। बढ़ती उम्र के साथ यदि आपको भूलने की समस्या हो रही है, तो हर रोज एक चम्मच हलीम के बीज का सेवन जरूर करें।
Image Credits : Adobestock
कब्ज की समस्या में कारगर है
Image Credits : Adobestock
हलीम के बीज में मौजूद फाइबर इसे पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसका सेवन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से पचाने में मदद करता है और कॉन्स्टिपेशन जैसी अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में कारगर होता है।
Image Credits : Shutterstock
वजन कंट्रोल करने वाला हेल्दी नाश्ता है दलिया, आज तैयार करते हैं दलिए के लड्डू