By Anjali Kumari
Published Jan 09, 2025

Healthshots

इन 5 तरह से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है योगाभ्यास

योग का अभ्यास आपके समग्र शरीर के लिए फायदेमंद होता है। परंतु जब बात वेट लॉस की आती है, तो अक्सर लोग योग को कम प्रभावशाली मानते हैं। असल मे योग वजन कम करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, वेट लॉस के लिए योगाभ्यास के क्या फायदे हैं और आपको क्यों इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

Image Credits: Adobe Stock

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे

Image Credits: Adobe Stock

नियमित रूप से योग का अभ्यास आपके शरीर में मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देता है, जिससे कि शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त आप अधिक फैट बर्न कर पाती हैं। इसके साथ ही आप खाद्य पदार्थों को आसानी से और जल्दी डाइजेस्ट कर सकती हैं। साथ ही साथ कैलोरी बर्निंग कैपेसिटी भी बढ़ जाती है।

Image Credits: Adobe Stock

ताकत और लचीलापन लाए

Image Credits: Adobe Stock

योगाभ्यास की मदद से आप अपने शरीर में ताकत और फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ा सकती हैं। यह शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रहने की अनुमति देता है। बॉडी बैलेंस को बनाए रखता है। सामान्य भाषा में समझे तो यह आपकी शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है। ताकत और लचीलापन वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

तनाव कम करता है

Image Credits: Adobe Stock

शरीर में बढ़ता कॉर्टिसोल यानी कि स्ट्रेस हार्मोन वेट गेन का कारण बन सकता है। ऐसे में योग की मदद से तनाव पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस प्रकार नियमित योग के अभ्यास से शरीर में शांति की भावना उत्पन्न होती है, जो एंजायटी और स्ट्रेस को कम कर देता है।

Image Credits: Adobe Stock

समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है

Image Credits: Adobe Stock

योगाभ्यास आपके समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखता है, यह हृदय संबंधी समस्याओं से लेकर इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। साथ ही जोड़ो से जुड़ी समस्याओं के खतरे को भी काम कर देता है। जब आप इन समस्याओं से मुक्त रहती हैं, तो आपके पास शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का समय होता है। जो वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद करता है। वहीं कई ऐसी बीमारियां हैं, जो मोटापे को बढ़ावा देती हैं।

Image Credits: Adobe Stock

मसल्स बिल्डिंग में मदद करे

Image Credits: Adobe Stock

योगाभ्यास मसल्स बिल्डिंग में आपकी मदद कर सकता है। मसल्स बिल्डिंग वेट मैनेजमेंट में एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। इसलिए सभी को इसपर इसपर ध्यान देना चाहिए।

Image Credits: Adobe Stock