Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Mar 08, 2023

बालों पर चिपक जाएं जिद्दी रंग, तो ये 5 टिप्स उन्हें कलर फ्री करने में करेंगे मदद

होली के दिन मौज मस्ती के दौरान हर कोई बेफिक्र होकर रंगों से खेलता है। पर इन रंगों का सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है आपके बालों को। कभी गुलाल की मुट्ठी, तो कभी रंगीन पानी की बाल्टी आपके सिर पर ही उड़ेली जाती है। अगर होली के रंग आपके बालों में फंस गए हैं और इचि स्कैल्प का कारण बन रहे हैं, तो जानिए इन्हें कैसे छुड़ाना है।

Image Credits : Adobestock

होली खेलने से पहले भी रखें ख्याल

Image Credits : Adobestock

होली खेलने से पहले बालों में ऑयलिंग कर लें। इससे रंग बालों में देर तक नहीं रहता है। होली खेलते समय बालों की चोटी कर लें या जूड़ा बना लें। सिर को किसी स्कार्फ, कैप या हैट से कवर कर लें। इसके चलते कैमिकल से भरपूर रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

Image Credits : Adobestock

कैस्टर ऑयल और लेमन जूस

Image Credits : Shutterstock

होली खेलने के बाद कैस्टर ऑयल में एक स्पून लेमन जूस मिक्स करके बालों में लगाएं। ध्यान रखें कि इस घोल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से अप्लाई करें। इससे बालों में रंग नहीं चढ़ेगा।

Image Credits : Shutterstock

बालों में लगाएं दही

Image Credits : Shutterstock

होली खेलने के बाद सीधा शैम्पू लगाने से पहले दही को बालों की लैन्थ पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब बालों को सादे पानी से धो दें। उसके बाद शैम्पू और कंडीश्नर अप्लाई करें।

Image Credits : Shutterstock

एग व्हाइट और तिल का तेल

Image Credits : Adobestock

तिल के तेल को गुनगुना कर लें और एग व्हाइट में मिक्स कर दें। इसे बालों पर लगाने से पहले बालों को सिर्फ नॉर्मल पानी से एक बार अवश्य धो लें। इसके बाद इस घोल को बालों पर आधे घंटे के लिए लगा दें। अब बालों को शैम्पू से वॉश करें।

Image Credits : Shutterstock

नींबू का रस और रोज़ वॉटर

Image Credits : Shutterstock

बालों को धोने के लिए एक कटोरी रोज़ वॉटर में दो चम्मच नींबू का रस मिला लें। शैम्पू से बाल धोने के बाद बालों को पोषण प्रदान करने के बाद आप इसे अप्लाई करें। इससे बालों में मौजूद ऑयल अपने आप निकल जाता है।

Image Credits : Adobestock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड