By Jyoti Sohi
Published Dec 12, 2024
सेहतमंद रहने के लिए आहार में फलों को शामिल किया जाता है। इन्हीं मौसमी फलों में से एक है सीताफल, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इससे शरीर को ढ़ेरों गुणों की भी प्राप्ति होती है। कस्टर्ड एप्पल के नाम से मशहूर इस फल में विटामिन.बी 6, एंटी-डायबिटिक और एंटी-बॉयोटिक गुण पाए जाते हैं। जानते हैं सीताफल से शरीर को मिलने वाले ये 5 फायदे।
वेटलॉस में मददगार
लो कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर इस फल का सेवन करने से एपिटाइट में कमी आने लगती है और शरीर में कैलोरी स्टोरेज से भी बचा जा सकता है। बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है और शुगर क्रेविंग से भी बचा जा सकता है। इसके सेवन से दूर तक भूख नहीं लगती है।
अस्थमा के जोखिम को करे कम
सीताफल का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए और विटामिन बी 6 की प्राप्ति होती है, जो ब्रोन्कियल ट्यूब्स और लंग्स में बढ़ने वाली इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्रीदिंग की समस्या को हल किया जा सकता है। साथ ही पोलन एलर्जी के खतरे से भी बचा जा सकता है।
हृदय रोगों के खतरे को करे कम
इसमें मौजूद विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम की मात्रा से ब्लड वेसल्स में इलास्टीसिटी बनी रहती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स हृदय रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार सीताफल में कौरेनोइक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड्स और विटामिन सी समेत कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे शरीर में बढ़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे शरीर मौसमी संक्रमण से दूर रहती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए भी ये फल बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर को कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन की प्राप्ति होती है, जिससे मेक्यूलर डीजनरेशन का जोखिम कम हो जाता है। इससे आंखों में बढ़ने वाले रूखेपन को भी कम किया जा सकता है।
महिलाओं में डायबिटीज़ इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है, जानिए इसके कुछ अनूठे संकेत और बचाव के उपाय