Healthshots

By Anjali Kumari

Published Jan, 18, 2023

पिगमेंटेशन से हैं परेशान, तो आजमाएं ये खास घरेलू नुस्खे

दही और दूध - दही और दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। कॉटन बॉल को दूध और दही में डुबोकर अपने पिगमेंटेड एरिया पर अप्लाई करें। कुछ दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

Image Credits : Pixabay

ग्रीन टी - ग्रीन टी में एपीगैलोकेटचीन-3-गैलेट नामक एक एक्टिव इनग्रेडिएंट मौजूद होता है। जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं इसकी पत्तियां में एंटीऑक्सीडेंट के साथ गैलिक एसिड और एलगिक एसिड मौजूद होते हैं, जो त्वचा की समग्र सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Image Credits : Pixabay

प्याज - लाल प्याज पिगमेंटेशन का कारण बनने वाले सेल्स एक्शन को ब्लॉक कर देती हैं। वहीं प्याज को स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के रूप में भी जाना जाता है। उचित परिणाम के लिए प्याज के रस को कॉटन की मदद से प्रभावित एरिया पर अप्लाई करें।

Image Credits : Adobe stock

चंदन - यह स्किन टॉनिक की तरह काम करता है। वहीं यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है। और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। चंदन में गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें और इसे प्रभावित एरिया पर अप्लाई करें।

Image Credits : Adobe stock

राइस वॉटर - चावल के पानी का इस्तेमाल पिगमेंटेशन को कम करने में आपकी मदद करेगा। उचित परिणाम के लिए चावल के पानी को कॉटन की मदद से अपने प्रभावित एरिया पर अप्लाई करें। साथ ही टिशू पेपर को चावल के पानी में डुबोकर अपने प्रभावित एरिया पर शीट मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

आलू का रस - आलू में एक प्रकार का इंजॉय मौजूद होता है। जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। आलू के रस के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इसे कॉटन की मदद से त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर अप्लाई करें।

Image Credits :  Adobe stock

हल्दी - हल्दी में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व त्वचा की समग्र सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही साथ हाइपरपिगमेंटेशन जैसी समस्या को भी कम करने में मदद करते हैं। आप हल्दी में गुलाब जल, शहद या दूध मिलाकर प्रभावित एरिया पर अप्लाई कर सकती हैं।

Image Credits : adobe stock

अनार - अनार हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या का एक प्रभावी इलाज हो सकता है। उचित परिणाम के लिए अनार के कुछ बीज को क्रॉस करके इसे एक्सफोलिएटिंग मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसके रस को प्रभावित एरिया पर अप्लाई करें।

Image Credits : Pixabay

एलोवेरा - एलोवेरा में एलोएसिन नामक एक्टिव कंपाउंड मौजूद होता है। जो मेलानिन प्रोडक्शन को नियंत्रित रखने के साथ ही स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल को सीधा त्वचा कि प्रभावित हिस्सों पर अप्लाई कर सकती हैं।

Image Credits : Adobestock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज  के लिए