Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Aug 03, 2023

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी जरूरी है धूप, जानिए सूरज की रोशनी से मिलने वाले 5 फायदे

सूरज की रोशनी हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को बूस्ट करती है। इससे हम स्वस्थ रहते हैं और कई बीमारियों के जोखिम से भी बचे रहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक सनलाइट की कमी से हमारे से ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में सनलाइट शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। जानते है सूरज की रोशनी से मिलने वाले फायदे।

Image Credits : Shutterstock

फर्टिलिटी होगी इंप्रूव

Image Credits : Shutterstock

एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक विटामिन डी की कमी इनफर्टिलिटी का कारण बनती है। ऐसे में वे महिलाएं जिनमें विटामिन डी उचित मात्रा में पाया जाता है। उनकी फर्टिलिटी पावर अन्य महिलाओं की तुलना में चार गुना ज्यादा होती है। ये हार्मोंस को रेगुलेट करने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock

मेंटल हेल्थ का रखे ख्याल

Image Credits : Shutterstock

जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर के अनुसार वे लोग जो अक्सर तनाव की अवस्था में रहते है। वे सनलाइट से दूर रहते हैं। सनलाइट से हमारे शरीर में सेरोटोनिन हार्मोंन प्रोडयूस होता है। जो एक हैप्पी हार्मोंन है। दिनभर में 10 से 15 मिनट के लिए सुबह वॉक के लिए अवश्य जाएं।

Image Credits : Shutterstock

अनिद्रा से मिलेगी राहत

Image Credits : Shutterstock

सनलाइट एक्सपोजर लेने से हमारे मस्तिष्क में मेलाटोनिन प्रोडयूज होने लगता है। सुबह की कुछ देर की धूप आपको रातभर की अच्छी नींद दे सकती है। इससे आपका माइंड रिलैक्स रहेगा और आप पफ्फी आइज़ और डार्क सर्कल्स की समस्या से भी मुक्त रह पाएंगे। नींद की कमी तनाव का कारण बनने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

हड्डियां होंगी मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

विटामिन डी की उचित मात्रा होने से हमारा शरीर कैल्शियम और फॉसफेट को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे हड्डियों के अलावा दांतों को भी मज़बूती मिलती है। चोटिल होने का खतरा कम हो जाता है और जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है। ऐसे में विटामिन डी रिच फूड का सेवन अवश्य करें।

Image Credits : Shutterstock

ब्लड फ्लो होगा बेहतर

Image Credits : Shutterstock

अगर आप सनलाइट में कुछ देर के लिए भी रहते हैं, तो इससे हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सुलझ सकती है। कुछ देर धूप लेने और खुली हवा में रहने से शरीर में ताज़गी का एहसास होता है। इससे शरीर में रक्त संचार नियमित हो जाता है और हृदय संबधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

Image Credits : Shutterstock