पोषक तत्वों से भरपूर नाशपाती के ये गुण रखेंगे आपकी सेहत का ख्याल
रसीली नाशपाती ढ़ेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंटस की कमी को पूरा करने वाले इस मौसमी फल को खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। हृदय संबधी समस्याओं से लेकर वेटलॉस में फायदा पहुंचाने वाले इस फल के जानते हैं 5 बेहतरीन गुण।
Image Credits : Pixabay
नाशपाती का पोषण मूल्य
Image Credits : Pixabay
इस लो कैलोरी सीज़नल फल में भरपूर मात्रा में कॉपर, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा नाशपाती का नियमित सेवन करने से शरीर में विटामिन सी, विटामिन के और पोटेशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।
Image Credits : Pixabay
इम्यून सिस्टम को बनाए मज़बूत
Image Credits : Pixabay
नाशपाती में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस शरीर की संक्रमणों से रक्षा करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी और कॉपर शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
Image Credits : Shutterstock
वेटलॉस में सहायक
Image Credits : Shutterstock
नाशपाती में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा कैलोरीज़ की मात्रा कम होने के चलते वेटलॉस की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। ब्रेकफास्ट में नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।
Image Credits : Shutterstock
डाइबिटीज़ को करे नियंत्रित
Image Credits : Shutterstock
इस मौसमी फल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का स्तर कम होने के चलते नाशपाती ब्लड शुगर को कम करने में मददगार साबित होती है। रसीली नाशपाती को आप दिनभर में किसी भी वक्त खा सकते हैं।
Image Credits : Shutterstock
पाचनतंत्र को रखे दुरूस्त
Image Credits : Shutterstock
इसमें मौजूद पेक्टिन पाचनतंत्र को दुरूस्त रखता है। पेक्टिन एक प्रकार का फाइबर है, जिससे शरीर में ब्लोटिंग व कब्ज की समस्या से राहत मिल जाती है। अगर आप गर्भावस्था में है, तो डॉक्टरी सलाह के बाद ही सेवन करें।
Image Credits : Pixabay
सूजन से बचाए
Image Credits : Pixabay
शरीर में होने वाली सूजन को करने में नाशपाती बेहद फायदेमंद है। इसमें पाई जाने वाली एंटी इंफ्लेमेटरी प्रापर्टीज सूजन की समस्या को कम करने का काम करती हैं। इसमें पाए जाने वाले कैरोटीन और जियाजैंथिन तत्व सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है। ़
Image Credits : Shutterstock
गले की खराश होगी कम
Image Credits : Shutterstock
इस फल को खाने में थ्रोट इंफेक्शन से राहत मिल जाती है। गले में होने वाले दर्द और खराश को कम करने में ये फल बेहद असरदार है। गले की समस्या से बचने के लिए नाशपाती को अवश्य खाएं। इससे गले में होने वाली सूजन कम होती है और दर्द भी कम होने लगता है।