Healthshots

By Neha Yadav

Published Aug 17, 2022

जानते हैं वो 5 प्रोटीन रिच सुपरफूडस जो मसल्स बिल्ड करने में होंगे मददगार

शरीर में मांसपेशियों के कामकाज को बढ़ावा देने और तुरंत ऊर्जा प्राप्त करने के लिए प्रोटीन रिच फूड को डाइट में शामिल करना बहुत ज़रूरी है। इससे शरीर में थकान, दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिल जाता है। जानते हैं कुछ ऐसे सुनरफूडस जिनकी मदद से आपकी मांसपेशियां न सिर्फ स्ट्रांग होगीं बल्कि शरीर को अन्य पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे।

Image Credits : Shutterstock

रोज़ाना अंडा खाएं

Image Credits : Shutterstock

अंडा खाने से शरीर को पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की प्राप्ति होती है। इससे मसल्स को मज़बूती मिलती है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्या का खतरा कम हो जाता है। इससे मसल्स बिल्ड होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं।

Image Credits : Shutterstock

बादाम का सेवन

Image Credits : Shutterstock

मसल्स को मज़बूत बनाने में बादाम अहत रोल अदा करते हैं। प्लांट बेस्ट हाई प्रोटीन फूड में फाइबर, विटामिन ई और मैगनीशियम पाया जाता है। इस सुपरफूड को खाने से न सिर्फ शरीर मांसपेशियां स्ट्रांग बनती हैं बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिल जाती है।

Image Credits : Shutterstock

ग्रीक योगर्ट

Image Credits : Shutterstock

ग्रीक योगर्ट की कंसिस्टेंसी बेहद थिक होती है। प्रोटीन रिच इस फूड को नियमित तौर पर खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर करता है। मसल्स को मज़बूती देने वाले योगर्ट में कैल्शियम, विटामिन बी12, विटामिन ए, सिलेमियम और जिंक पाया जाता है।

Image Credits : Shutterstock

मछली है ज़रूरी

Image Credits : Shutterstock

मछली प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर मछली का सेवन करने से डायबिटीज़ और हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड अपेवाऑल हेल्थ के लिए लाभदायक होता है।

Image Credits : Shutterstock

पंपकिन सीड्स खाना है हेल्दी

Image Credits : Shutterstock

प्रोटीन रिच पंपकिन सीड्स में फासफोरस, मैग्नीशियम और जिंक की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इस प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में होने वाले डैमेज सेल्स को रिपेयर कर मसल्स को हेल्दी मज़बूत बनाता है। इसे सोक करके या स्मूदीज़ व अन्य रेसिपीज़ में एड करके ले सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock