Healthshots
By Smita Singh
Published July 14, 2023
किसी भी प्रकार की हानि, असफलता, निराशा के कारण नकारात्मक भाव दुख, उदासी या पछतावा हो सकता है।ये सभी भावनाएं फिजिकल और मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर देती हैं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए खुश रहना जरूरी है।
आसपास के लोगों से जुड़ें। भले ही आप उन्हें नहीं जानती हों। मित्र और परिवार के लोगों से मिलें-जुलें। किसी ऐसे व्यक्ति को टेक्स्ट करें या कॉल करें, जिनसे आपने लम्बे समय से बात नहीं की है। ऑफिस कुलीग से भी ऑफिस से निकलते समय थोड़ी बातचीत करें।
किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुभव साझा करने से मन हल्का होता है और खुशी महसूस होती है। पार्क में जाएं, फिल्म देखें। संगीत सुनें या गेम खेलें। किसी के साथ भोजन साझा करें। यहां तक कि अपने विचार भी। बिना मोबाइल कैमरा ऑन किये बिना अच्छे पल साझा करें।
नकारात्मक विचारों और भावनाओं को दबाएं नहीं। लिखकर या बात करके भावनाओं और अनुभवों को स्वीकार करने से दुःख कम होता है। ओवरआल हेल्थ में सुधार होता है।
लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं के बारे में सोचें। सकारात्मक सोच रखें। बाधाओं से निपटने की योजना बनाएं। यह लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा और ख़ुशी भी महसूस कराएगा।
अधिक विकल्पों का अर्थ ख़ुशी नहीं है। जिस विषय पर निर्णय लेना चाहती हैं, उसके दोनों पक्षों पर विचार करें। इसके बाद पुख्ता निर्णय लें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बाद ऊर्जावान महसूस करेंगी। इससे आपको ख़ुशी का एहसास भी हो सकता है।
कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि दूसरों की मदद से तनाव और अवसाद घटता है। क्या आपके पास खर्च करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त पैसा है? फिर अपने बजाय किसी जरूरतमंद के लिए कुछ खरीदें। दूसरों के लिए कुछ खरीदने या करने पर आपको अच्छा लगेगा। आंतरिक ख़ुशी महसूस होगी।
अक्सर हम दूसरों से अपनी तुलना करे हैं और दुखी होते रहते हैं। इर्ष्यावश कोई काम करने पर उत्साह और नयापन जल्दी ख़त्म हो जाता है। जो आपके पास है, उसके प्रति संतुष्ट रहने पर सच्ची ख़ुशी मिलती है। अपने लिए कोई काम करने पर लंबे समय तक रहने वाली ख़ुशी मिलती है।
खराब मूड या दुनिया के प्रति नकारात्मक नजरिया रखने से हम दुखी होते रहते हैं। इसका प्रभाव मन और व्यवहार पर भी पड़ता है। इससे बचने की कोशिश करें। इसमें योग-ध्यान, यात्रा करना, बाहर खाना खाना, कोई फिल्म या शो देखना मदद कर सकता है।