Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Dec 21, 2023

इस मौसम की गाजर है पोषण का खजाना, जानिए इसके  7 फायदे

सर्दियों में आने वाली मौसमी गाजर आपकी सेहत को पोषण प्रदान करती है। इस लो कैलोरी फूड में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आप दिनभर रिफ्रेशिंग बने रहते हैं और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करती है। जानते है गाजर क्यों है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद।

Image Credits : Shutterstock

एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर गाजर शरीर को मौसमी बीमारियों के खतरे से दूर रखने में मददगार साबित होती है। इसमें पाए जाने ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन ऐसे घुलनशील एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनकी मदद से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करने मेंमदद मिलती है।

Image Credits : Shutterstock

इम्यून सिस्टम को बनाए मज़बूत

गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन शरीर में पहुंचकर विटामिन ए में कनवर्ट हो जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। इसके सेवन से रतौंधी और आंखों की मांसपेशियों  के कमज़ोर होन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

आंखों की सेहत का रखे ख्याल

गाजर में पाए जाने वाले कैरोटीनॉइड्स शरीर में कैंसर के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से महिलाओं   में लंग्स और ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। गाजर में मौजूद पॉलीएसिटिलीन, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन हयूमन कैंसर सेल्स के प्रभाव को कम कर देते हैं।

Image Credits : Shutterstock

कैंसर का जोखिम करे कम

सर्दी के मौसम में गाजर को आहार में शामिल करके त्वचा का बढ़ता रूखापन दूर किया जा सकता है। स्किन एलर्जी और मुंहासों की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम से ब्लड फ्लो नियमित होने लगता है और ड्राईनेस दूर हो जाती है। इससे त्वचा मुलायम और बेदाग होती है।

Image Credits : Shutterstock

स्किन ड्राईनेस से बचाए

फाइबर से भरपूर गाजर एक लो कैलोरी फूड है। इसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। इससे न केवल शरीर में कैलोरी इनटेक कम होने लगता है बल्कि पोषक तत्वों की प्राप्ति भी होती है। वेटलॉस डाइट में गाजर को सम्मिलित करना न भूलें।

Image Credits : Shutterstock

वेटलॉस में मददगार

विटामिन ए और विटामिन ई की मात्रा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करते हैं। इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। फॉलिकल्स की मज़बूती बढ़ने लगती है। इससे बाल न केवल टूटने और झड़ने से बच जाते हैं बल्कि सफेद बालों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

झड़ते बालों की परेशानी से मुक्ति

गाज़र सर्दियों को वो सुपरफूड है, जिसे लोग कई प्रकार से खाते हैं। इएके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाले ल्यूटिन तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में मदद  मिलती है।

Image Credits : Shutterstock

कोलेस्ट्रॉल करे कम