Healthshots

By Anjali Kumari

Published May 05, 2023

Durva benefits : ग्रहण के समय क्यों डाली जाती है रखे हुए भोजन में दूब, जानिए इस नर्म घास के फायदे

अकसर ग्रहण के समय भोजन, पानी और दूध आदि को खराब होने से बचाने के लिए दूब घास यानी दूर्वा का इस्तेमाल किया जाता है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि इसके इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यदि आप भी कमजोर इम्युनिटी से जूझ रहीं हैं, तो यह हरे रंग की नर्म घास आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

Image Credits : Adobestock

पूजा पाठ, ग्रहण से लेकर हर शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए दूब घास का इस्तेमाल किया जाता है। इसका महत्व केवल धार्मिक रूप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे चिकित्सीय रूप से भी खास बना देते हैं। इसका इस्तेमाल सेहत संबंधी कई समस्याओं में कारगर होता है।

Image Credits : Adobestock 

बहुत खास है दूब या दूर्वा घास

इम्यूनिटी बूस्टर है दूब

Image Credits : Adobestock

दूब घास बॉडी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। दूब घास के अर्क में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव पाया जाता है। इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव इम्यूनिटी को शरीर की जरूरत के हिसाब से घटाता व बढ़ाता है।

Image Credits : Adobestock

ब्लड डिटॉक्सीफाई करती है दूब

Image Credits : Adobestock

दूब घास को ब्लड डिटॉक्सीफाई करने के लिए जाना जाता है। दूब घास प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है, जिससे खून साफ हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से दूब घास के हरे पत्तों को चबाएं।

Image Credits : Adobestock

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करती है

Image Credits : Adobestock

डायबिटीज की स्थिति में दूब घास के इस्तेमाल को काफी फायदेमंद माना जाता है। दूब घास के पानी वाले अर्क में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीडायबिटिक प्रभाव पाए जाते हैं। ये प्रभाव ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम कर डायबिटीज की स्थिति में सुधार करते हैं।

Image Credits : Adobestock

सिर दर्द से राहत देती है

Image Credits : Adobestock

सिरदर्द से राहत पाने के लिए भी दूब घास का उपयोग किया जा सकता है। इसमें एनाल्जेसिक गुण पाए जाते है, जिसे दर्द कम करने के लिए जाना जाता है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए इस पौधे से बने पेस्ट को माथे पर लगा सकती हैं।

Image Credits : Adobestock

त्वचा की समस्याओं में है कारगर

Image Credits : Adobestock

दूब घास त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टी पाई जाती हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से फौरन राहत दिलाती हैं। साथ ही इसे सोरायसिस, दाद और एलर्जिक रैशेज के लिए भी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Image Credits : Adobestock

लूज मोशन में भी राहत देती है

Image Credits : Adobestock

यदि लूज मोशन हो रहा है तो दूब घास का इस्तेमाल करें फौरन आराम आ जाएगा। दूब घास में एंटी-डायरियल प्रोपर्टी पाई जाती है। इससे दस्त को होने से रोका जा सकता है।

Image Credits : Adobestock

कभी गर्मी, कभी बारिश वाला मौसम बढ़ा सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जानिए आपको इस स्थिति में क्या करना है

Image Credits : Adobestock