जानिए 5 कारण, क्यों हमेशा फिटनेस फ्रीक्स की पसंद रहते हैं चिया सीड्स
सलाद से लेकर स्मूदीज तक काले रंग के छोटे-छोटे बीज ज्यादातर फिटनेस फ्रीक्स की पसंद बन गए हैं। भीगने पर ये फूल कर जेल की शक्ल में बदल जाते हैं। पर इन नन्हें बीजों में आखिर क्या है ऐसा कि सेलेब्रिटी डायटीशियन से लेकर आयुर्वेद विशेषज्ञ तक इन्हें आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।
Image Credits : Pixabay
फ्री रेडिकल्स को कम करता है
Image Credits : Pixabay
चिया सीड्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। मुक्त कण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और कोशिका क्षति का कारण बनते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ से मुक्त कणों से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं कम होती है।
Image Credits : Pixabay
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
Image Credits : Pixabay
चिया सीड्स में क्वेरसेटिन होता है, यह एक एंटीऑक्सिडेंट है जो हृदय रोग और कई स्वास्थ्य स्थितियों को बढ़ने के खतरे को कम कर सकता है। बीज फाइबर से भरपूर होते है ,जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credits : Pixabay
वजन को नियंत्रित करता है
Image Credits : Pixabay
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर पानी को सोख लेते है और पेट में फैल जाते है जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से आप कम खाना खाते है और आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
Image Credits : Pixabay
इंफ्लेमेशन को कम करता है
Image Credits : Pixabay
चिया सीड्स से पुरानी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद मिलती है। जो की कैंसर और हृदय रोग जैसे रोगों का कारण बन सकती है। चिया सिड्स में पाया जाने वाला कैफिक एसिड शरीर में पुरानी सूजन को खत्म करता है।
Image Credits : Pixabay
हड्डियों की मजबूती के लिए
Image Credits : Pixabay
चिया के बीज में कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें मैग्नीशियम और फास्फोरस शामिल हैं। चिया के बीज में डेयरी उत्पादों की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है।