Healthshots

By Neha Yadav

Published Aug 17, 2022

डार्क सर्कल के कारण दिखने लगी है चेहरे पर थकान, तो ये 5 उपाय जरूर करें ट्राई

कई लोगों को आंखों पर डार्क सर्कल की समस्या होती है। ये डार्क सर्कल आपके चेहरे पर धब्बों की तरह नजर आते है जिससे कभी आप भी असहज हो सकते है। ये डार्क सर्कल कई कारणों की वजह से हो सकते है जैसे नींद न लेना, हिमोग्लोबिन की कमी, पानी कम पीना, तनाव, संतुलित आहार न लेना।

Image Credits : Shutterstock

मसाज करें

Image Credits : Shutterstock

नारियल का और बादाम का  तेल एक कटोरी में मिलाएं। नारियल का तेल और बादाम का तेल मिलाकर आंखों के चारों ओर गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। करीब एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसे रोजाना करना से आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

Image Credits : Shutterstock

खीरा लगाएं

Image Credits : Shutterstock

खीरे में त्वचा को ऊर्जा देने वाले और हल्के कसैले गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स से निपटने में मददगार होते हैं। ताज़े खीरे को फ्रिज में रखें और इसके मोटे-मोटे टुकड़े काट लें। इन स्लाइस को आंखों पर 10 मिनट के लिए लगाएं। खीरे का रस को उंगलियों से धीरे से थपथपाया जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

अंडर आई क्रीम से बेहतर है आलू

Image Credits : Shutterstock

आंखों के नीचे काले धब्बों को दूर करने के लिए आलू एक बेहतरीन उपाय है। इसमें कसैले गुणों वाले एंजाइम होते हैं जो सूजन को कम करने और त्वचा को कसने में मदद करते हैं। आलू को स्लाइस में काटें, उसमें छेद करके फ्रिज में रखें। इसे रोजाना डार्क सर्कल पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें। इसके बाद कोई अच्छी अंडर आई क्रीम लगाएं।

Image Credits : Shutterstock

नेचुरल टोनर है टमाटर

Image Credits : Shutterstock

टमाटर एक अच्छे एक्सफ़ोलिएटिंग एजेंट होता हैं जो काले घेरों को चेहरे से कम करने के लिए बहुत अच्छा होता है। नींबू का रस और टमाटर का रस मिलाकर रोज इसे डार्क सर्कल पर मालिश करें। इस नेचुरल टोनर को करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।

Image Credits : Shutterstock

ठंडे टी बैग्स देंगे राहत

Image Credits : Shutterstock

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अपनी आंखों के नीचे कैफीनयुक्त टी बैग्स का इस्तेमाल करें। चाय में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं। 5 मिनट के लिए दो टी बैग्स को भिगो दें। टी बैग्स को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, फिर अतिरिक्त पानी को निचोड़ें और 15 से 30 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं।

Image Credits : Shutterstock

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड