Healthshots

By Anjali Kumari

Published March, 11, 2023

वेट लॉस के लिए वीकली डाइट में शामिल कीजिए ये  5 तरह की रोटियां

बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट लॉस डाइट प्लान कर रही हैं, तो पोषक तत्वों से भरपूर रागी, बाजरा सहित इन 3 अन्य प्रकार के आटे से बनी रोटी को डाइट में शामिल करें। उचित लाभ के लिए हफ्ते में अलग अलग दिन इनका सेवन करें।

Image Credits : Shutterstock

रागी चपाती (Ragi Chapati)

Image Credits : Adobestock

रागी में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन इत्यादि जैसे अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन भूख को नियंत्रित रखता है और आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करता है। इस प्रकार यह वेट लॉस तथा डायबिटीज में कारगर होता है।

Image Credits : Adobestock

बाजरा रोटी (Bajra Roti)

Image Credits : Adobestock

बाजरे का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और आप ओवरईट नहीं करती। ऐसे में कैलरी इंटेक सीमित रहती है। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है साथ ही इसे डाइजेस्ट करना भी बहुत आसान है।

Image Credits : Adobestock

क्विनोआ रोटी (Quinoa Roti)

Image Credits : Adobestock

क्विनोआ में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पाचन क्रिया को संतुलित रखते हैं और वेट लॉस को बढ़ावा देते हैं। वहीं एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज इसकी गुणवत्ता को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।

Image Credits : Adobestock

ज्वार रोटी (Jowar Roti)

Image Credits : Adobestock

ज्वार में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन भूख को नियंत्रित रखता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए इसे अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें।

Image Credits : Adobestock

मक्की की रोटी (Makki ki roti)

Image Credits : Adobestock

मक्की की रोटी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। इसके साथ ही यह आयरन, फास्फोरस, जिंक और विभिन्न प्रकार के विटामिंस का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन वेट लॉस में मददगार होता है।

Image Credits : Adobestock

Millets recipe : वेट लॉस में मददगार है बाजरा थेपला, जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका

Image Credits : Shutterstock