Healthshots

By Sandhya Kumari

Published Feb 15, 2023

दिल ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी बहुत खास है स्ट्रॉबेरी, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

स्ट्रॉबेरी दिखने में जितनी सुंदर और लाल होती है उतने ही इसके लाभ भी होते है। स्ट्रॉबेरी विटामिन, खनिज, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं सेहत को क्या फायदे देते हैं इतने सारे पोषक तत्व।

Image Credits : Pixabay

नहीं होती कब्ज की समस्या

Image Credits : Pixabay

फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिससे नियमित मल त्याग को बनाए रखने में मदद मिलती है।

Image Credits : Pixabay

स्किन में लाती है गुलाबी निखार

Image Credits : Pixabay

स्ट्रॉबेरी में दो आवश्यक तत्व होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हैं। स्ट्रॉबेरी  में मौजूद सैलिसिलिक एसिड और एलाजिक एसिड, हाइपरपिग्मेंटेशन, काले धब्बे, मुंहासे को ठीक करने में मदद करती है।

Image Credits : Pixabay

हृदय को स्वास्थ्य रखती है

Image Credits : Pixabay

स्ट्रॉबेरी रंगीन पिगमेंट से भरपूर होती है जिनका एक सुरक्षात्मक प्रभाव होता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसायनिडिन सूजन को कम करने और हृदय रोग की रोकथाम सहित कई स्वास्थ्य लाभ होते है।

Image Credits : Pixabay

कैंसर की रोकथाम

Image Credits : Pixabay

स्ट्रॉबेरी मुख्य रूप से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और स्तन कैंसर को रोकने में सहायक होते हैं। लेकिन कुछ हद तक, ये फेफड़े, प्रोस्टेट, लीवर और अग्न्याशय के कैंसर को रोकने में मदद कर सकती हैं।

Image Credits : Pixabay

स्ट्रोक का खतरा कम करती है

Image Credits : Pixabay

स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में मदद करता है। पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाने से रक्तचाप कम हो सकता है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है।

Image Credits : Pixabay