Healthshots

By Jyoti Sohi

Published July 04, 2023

इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर वेजाइनल इंफेक्शन दूर करने तक, जानिए नीम की पत्तियों के बेमिसाल लाभ

औषधीय गुणों से भरपूर नीम शरीर को कई प्रकार के संक्रमणों से दूर रखता है। नीम की ताज़ी पत्तियां मानसून के मौसम में शरीर को होने वाले वायरल इंफेक्शन के अलावा त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या से भी हमारी रक्षा करती है। जानते हैं नीम के फायदे।

Image Credits : Shutterstock

इम्यून सिस्टम बनाए मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

नीम में एंटीवायरल प्रॉपर्टी मौजूद होती है, जो हमारी बॉडी को कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है और सर्दी खांसी व गले में होने वाले दर्द की समस्या को भी दूर करता है। इसका जूस का सेवन करने से शरीर को मज़बूती मिलती है। नीम में प्रचुर मात्रा में बायोलॉजिकल एक्टिव कंपाउड पाए जाते हैं।

Image Credits : Shutterstock

वेजाइनल इन्फेक्शन से करे रक्षा

Image Credits : Shutterstock

मौसम में आने वाले बदलाव भी वेजाइनल इन्फेक्शन का कारण साबित होने लगते हैं। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन सी शरीर वेजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। नीम के जूस का सेवन करने से शरीर को फायदा मिलने लगता है।

Image Credits : Shutterstock

गैस्ट्रिक समस्या को सुलझाए

Image Credits : Shutterstock

एनसीबीआई के मुताबिक नीम का रस शरीर की गैस्ट्रिक समस्याओं से रक्षा करता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर आने लगते हैं। इससे पाचतंत्र में सुधार महसूस होता है और पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। पाचनतंत्र मज़बूत होने से शरीर पेट संबधी समस्याओं से बचा रहता है।

Image Credits : Shutterstock

मुहांसों और इचिंग से राहत

Image Credits : Shutterstock

स्किन पर बार बार होने वाली मुहांसों से निपटने के लिए नीम फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा नीम का तेल अप्लाई करने से भी एक्ने और उंचिंग दोनों समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। दरअसल, स्किन पर ऑयल लगाने से बैक्टीरिया दूर होने लगते हैं।

Image Credits : Shutterstock

रूसी को करे दूर

Image Credits : Shutterstock

स्कैल्प के रूखेपन के चलते बालों में रूसी बढ़ने ल्रगती है। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए बालों में नीम के तेल की चंपी करें। इससे स्किन में नमी बरकरार रहती है और फॉलिकल्स डैमेज की पेरशानी हल हो जाती है। रूसी के कणों के चलते चेहरे पर एक्ने बनने का खतरा बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock