नाश्ते में ट्राई करें ये 5 अलग-अलग तरह के चीलों की रेसिपी, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की हैं हेल्दी डोज
चीला एक ऐसा भोजन है जो हर किसी को पसंद आता है। इसे आप नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के तौर पर भी खा सकती है। चिले काफी पोषक तत्वों से तो भरपूर होते ही है साथ ही ये आपके वजन को भी कम करने में मदद करते है। इस बनाना भी काफी आसान होता है। लेकिन अगर आपको केवल बेसन का चीला नहीं खाना है तो आपको बताते है कई अलग अलग तरह के चीले।
Image Credits : Shutterstock
लौकी और साबुत हरी मूंग दाल चीला
Image Credits : Shutterstock
लौकी और साबुत हरी मूंग दाल चीला एक स्वस्थ और प्रोटीन युक्त चीला है। यह ग्लूटेन फ्रि है। हाई प्रोटीन वाली साबुत हरी मूंग दाल और लौकी शाकाहारियों के लिए प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। लौकी और हरी मूंग की दाल का यो चीला आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
Image Credits : Shutterstock
बेसन और हरी मटर का चीला
Image Credits : Shutterstock
बेसन में गेहूं के आटे की तुलना में प्राकृतिक रूप से अधिक प्रोटीन होता है। बेसन और हरी मटर का चीला एक स्वस्थ, तेजी से बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी है। आप इसे अपने नाश्ते में या जब भी भूख लगे और झटपट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हों, तो इसे ट्राई कर सकते है।
Image Credits : Shutterstock
मूंग दाल पालक चीला
Image Credits : Shutterstock
मूंग दाल और पालक चीला आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार नाश्ता हो सकता है। ये विटामिन, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर होता है जो आपको पूरे दिन एक्टिव रखने में मदद कर सकता है। यह चीला आपके बच्चों के भोजन में दाल के साथ सब्जियां एड करने का एक अच्छा तरीका है।
Image Credits : Shutterstock
बेसन और प्याज का चीला
Image Credits : Shutterstock
अगर आपको केवल बेसन का चीला पसंद नहीं है तो आप इसमें प्याज मिला सकते है या इसका सेवन प्याज के साथ कर सकते है। आप प्याज का एक तीखा सा सलाद बनाएं उसके बाद इसे बेसन के चीले के साथ खाएं। इससे बेसन के चीले का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।