Healthshots

By Sandhya singh

Published Feb 07, 2024

स्किन हेल्थ के साथ आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है बेसन

बेसन से बनी हुई बहुत सी चीज़े अपने खाई होगी। बेसन के पकोड़े बारिश में एक अलग ही मजा देते है। बेसन का ढोकला भी हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका चीला आपकी वेट लॉस डाइट का एक स्वादिष्ट और बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अब अगर बेसन इतनी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए इस्तेमाल होता है लेकिन इसके अपने कई स्वस्थ लाभ भी है।

Image Credits : Shutterstock

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है बेसन

Image Credits : Shutterstock

बेसन जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है जो पूरे स्वस्थ के लिए जरूरी है। यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बी विटामिन का अच्छा स्रोत है। बेसन में अधिक प्रोटीन  इसे शाकाहारियों और वीगन लोगो के लिए उनकी  प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर देर तक पेट को भरा रखने में मदद करता है, जिससे वजन कम रहता है।

Image Credits : Shutterstock

ग्लूटेन फ्री होता है

Image Credits : Shutterstock

ग्लूटेन इंटॉलरेंस या सीलिएक रोग वाले व्यक्तियों के लिए बेसन एक अच्छा ग्लूटेन- फ्री विकल्प के रूप में काम करता है। ग्लूटेन, गेहूं और कई अन्य अनाजों में पाया जाने वाला प्रोटीन, ग्लूटेन इंटॉलरेंस वाले लोगों में पाचन संबंधी असुविधा समस्या पैदा कर सकता है।  बेसन प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन से मुक्त होता है।

Image Credits : Shutterstock

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है बेसन

Image Credits : Shutterstock

बेसन का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। बेसन में मौजूद  फाइबर  स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने और धमनियों को ब्लॉक में से रोकने में सहायता करता है। यह, बदले में, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

Image Credits : Shutterstock

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

Image Credits : Shutterstock

बेसन, अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लिए जाना जाता है। जो लोग अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते है उन लोगो के लिए ये बहुत अच्छा है। बेसन से रक्तप्रवाह में ग्लूकोज धीरे धीरे निकलता है। जिससे शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करती है। ये उन लोगो के लिए भी अच्छा है जो मधुमेह की समस्या का सामना कर रहे है।

Image Credits : Shutterstock

स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है

Image Credits : Shutterstock

बेसन स्किन और हेयर दोनों के लिए  फायदेमंद  है। एक प्राकृतिक एक्सफ़ोलीएटर और क्लींजर के रूप में काम करता है। यह धीरे से मृत त्वचा कोशिकाओं, अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटा देता है, जिससे आपकी त्वचा ताज़ा और पुनर्जीवित हो जाती है। आप बेसन को दही, शहद या हल्दी जैसी सामग्री के साथ मिलाकर घर का बना फेस पैक या स्क्रब बना सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock