Healthshots

By Jyoti Sohi

Published April 16, 2023

एक अनार आपको दिला सकता है कई गंभीर बीमारियों से निजात, जानिए फायदे

बहुमूल्मूय गुणों से भरपूर अनार शरीर में विटामिन, पेटेशियम और फाइबर की कमी को पूरा करने का काम करता है। इसके छोटे छोटे दानों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते है। आयुर्वेद में इस फल को रोगनाशक और सुंदरता को बढ़ाने वाला कहा गया है। अनार के बीज के साथ साथ इसके छिलके भी शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं।

Image Credits : Shutterstock

दिल की बीमारी से दिलाए निजात

Image Credits : Shutterstock

अनार के छिलकों में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और तनाव को कम कर दिल के रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। अनार के छिलकों के पाउडर को गुनगुने पानी में मिला कर पीने से दिल की बीमारी से दूर रहा जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

स्मरण शक्ति को बढ़ाता है

Image Credits : Shutterstock

अनार खाने से स्मरण.शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही यह अल्ज़ाइमर की बीमारी जैसे विकारों को भी दूर करने की क्षमता रखता है। जो लोग इन बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनकी बीमारी को दूर करने के लिए यह फल लाभदायक साबित हो सकता है।

Image Credits : Shutterstock

कैंसर की आशंका को करे दूर

Image Credits : Shutterstock

स्तन कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को अनार का सेवन करना चहिए। फोटोकेमिकल्स एरोमाटेज एंजाइम को रोकता है। यह एंजाइम एंड्रोजन हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्मोन में बदल देता है जो ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी होने में अहम भूमिका निभाता है।

Image Credits : Shutterstock

बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर

Image Credits : Shutterstock

अनार के इन लाल रंग के दानों में एलैजिक एसिड, एलैजिटानिंस और प्यूनिसिक एसिड समेत कई बायोएक्टिव तत्व मौजूद रहते हैं। इससे हमारे स्वास्थ्य को मज़बूती मिलती है। जो हमारे शरीर को कई प्रकार के बैक्टिरिया के प्रहार से बचाने का काम करता है। औषधीय गुणों से भरपूर अनार और उसके छिलकों का प्रयोग डायरिया और अल्सर समेत कई बीमारियों में किया जाता है।

Image Credits : Shutterstock

जोड़ों के दर्द से मुक्ति

Image Credits : Shutterstock

पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनार में फ्लेनॉयड नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद रहता है। इससे क्रानिक पेन समेत ज्वाइंटस में आने वाली  सूजन और दर्द से भी मुक्ति मिलती है। अर्थराइटिस जैसी बीमारी से लड़के लिए भी अनार शरीर को सक्षम बनाता है।

Image Credits : Shutterstock

तपिश भरी गर्मी से खुद को बचाने के लिए इस समर सीजन जरूर ट्राई करें ये 5 टिप्स

Image Credits : Shutterstock